Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वेलेंटाइन डे का इतिहास और ऐसे 10 दिलचस्प तथ्य जो आपको जानना चाहिए

हमें फॉलो करें वेलेंटाइन डे का इतिहास और ऐसे 10 दिलचस्प तथ्य जो आपको जानना चाहिए
webdunia

नम्रता जायसवाल

वेलेंटाइन डे, हर साल मनाया जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि वेलेंटाइन डे मनाने की परंपरा कहां से आई ? यह इतना लोकप्रिय क्यों बन गया? क्या यह हमेशा प्यार और अच्छी भावनाओं के बारे में था? आइए जानते है, वेलेंटाइन डे से जुड़ी कहानी किताब 'ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉराजिन' में हमें संत वेलेंटाइन का ज़िक्र हमें मिलता है। इस किताब के अनुसार रोम में तीसरी शताब्दी में सम्राट क्लॉडियस का शासन था। और उनका मानना था कि विवाह करने से पुरुषों की शक्ति और बुद्धि कम होती है। उन्होंने आदेश जारी किया कि उनका कोई भी सैनिक और अधिकारी विवाह नहीं करेगा। संत वेलेंटाइन ने इस क्रूर आदेश का विरोध किया। उन्हीं के आह्वान पर अनेक सैनिकों और अधिकारियों ने विवाह किए।
 
बिशप वेलेंटाइन ने भी क्लॉडियस की इच्छा के खिलाफ जा कर गुप्त शादी कर ली। इसके लिए, वेलेंटाइन को जेल भेज दिया गया, जेल में रहते हुए उन्होंने जेलर की नेत्रहीन बेटी 'जैकोबस' को नेत्रदान किया व जेकोबस को एक पत्र लिखा, जिसमें अंत में उन्होंने लिखा था 'तुम्हारा वेलेंटाइन'। आखिर क्लॉडियस ने 14 फरवरी के दिन ही, संत वेलेंटाइन को फांसी पर चढ़वा दिया। और तभी से उनकी याद में इस दिन को निःस्वार्थ प्रेम का संदेश फैलाने लिए मनाया जाता है।
 
वेलेंटाइन डे से जुड़े कुछ तथ्य 
 
1. इस दिन लगभग 3 प्रतिशत लोग अपने पालतू जानवरों को उपहार देते हैं।
 
2. प्रत्येक वर्ष लगभग,1 बिलियन वेलेंटाइन डे कार्ड का आदान-प्रदान किया जाता है।
 
3. फ़िनलैंड के लोग वेलेंटाइन डे को, 'मित्र दिवस' के रूप में मनाते है। इस दिन वहां मित्रों को याद किया जाता है।

4. एक समय था जब चिकित्सक अपने ऐसे मरीज़, जिनका दिल प्रेम में टूटा है उनको चॉकलेट खाने को कहते थे। चिकित्सको का मानना था कि ऐसे समय में चॉकलेट खाने से मरीजों को अपने खोए हुए प्रेम, के दर्द से कुछ राहत मिलेंगी।
 
5. इस दिन 35 मिलियन से ज़्यादा दिल के आकार वाली चॉकलेट बिक जाती हैं।
 
6. इस दिन लगभग 73 प्रतिशत पुरुष और 27 प्रतिशत महिलाएं अपने प्रेम के इज़हार के लिए फूल खरीदती हैं।  

7. अमेरिका के 15 प्रतिशत लोग वेलेंटाइन डे पर अपने आपको फूल भेंट करते हैं।
 
8. लाल गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाता है क्योंकि लाल रंग प्यार की रोमांटिक भावनाओं को दर्शाता है।

9. जापान में सिर्फ पुरुष ही वैलेंटाइन डे मनाते है।

10. 2,20,000 लोग औसतन प्रत्येक वर्ष वेलेंटाइन डे पर अपनी प्रेमिका को शादी के लिए प्रस्ताव देते है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मां नर्मदा पर कविता : मां आशुतोषी