Hanuman Chalisa

13 फरवरी : Kiss Day पर दिलकश किस से बना लीजिए वेलेंटाइन को अपना...

Webdunia
कि‍स डे के दिन Kiss से करें अपने प्रेमी का स्वागत
 
यदि प्रेमी-प्रेमिका पहली बार एक-दूसरे का कि‍स कर रहे हों तो दोनों का हड़बड़ाना स्वाभाविक है। वे तय नहीं कर पाते कि बातों ही बातों में कैसे कि‍स लिया जाए। वेलेंटाइन वीक में एक खास दिन आता है, जो वेलेंटाइन वीक का सि‍क्‍स्‍थ डे है यानी कि‍स डे। 
 
ऐसा डे जि‍सके बारे में सुनकर ही शायद प्रेमि‍यों की धड़कने बढ़ जाएं। 'कि‍स' भी एक तरह का लव एक्‍सप्रेशन है। वैसे तो कि‍स करने के लि‍ए कि‍सी डे की जरूरत नहीं है लेकि‍न चूंकि इस 'डे प्रथा' के जमाने में जब हर एहसास और हर रि‍श्ते के नाम एक दि‍न कर दि‍या गया है तो भला 'कि‍स' को क्‍यों एक्‍सेप्‍शन बनाया जाए। 
 
हर प्रेमी-प्रेमिका अपने साथी को 'किस' करना चाहते हैं और लगभग हर बार उन्हें अपने साथी को किस करने के लिए थोड़ी-बहुत हिचकिचाहट और कुछ ना-नुकुर का सामना करना पड़ता है। पहली बार अपने साथी को किस करना सचमुच ही चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि अकसर पहली बार कि‍स करते समय अपने साथी के रि‍एक्‍शन के बारे में कुछ पता नहीं होता।
 
अकसर हम फिल्मों में कि‍स दृश्य देखते हैं, लेकिन उनके तरीके के सही होने में संदेह है। यह बात महत्वपूर्ण नहीं है कि आप पहली बार किस कर रहे हैं या कई बार कर चुके हैं, महत्वपूर्ण यह है कि क्या आप दिलकश किस कर पाते हैं? 
 
एक ऐसा दिलकश किस जो आपके और आपके साथी की दिल की धड़कन को बढ़ा दे और आपके साथी को आपके बारे में दिन-रात सोचने पर मजबूर कर दे। और आपका रिश्ता दिन-प्रतिदिन गहरा हो जाएं।
 
आंखों में आंखें डालें, हाथ में साथ का विश्वास धड़क रहा हो, सांसों से सांसें मिला लीजिए और लबों को चूम लीजिए हौले से, आहिस्ता से, गर्माहट के साथ, नर्माहट के साथ.... दिलकश यह किस बरसों तक अपनी खुशबू छोड़ जाएगा... 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख