Hanuman Chalisa

लव थॉट्स : प्रेम पर 25 अनमोल विचार, जानें क्या कहते हैं हमारे विद्वान

Webdunia
प्यार नि:शब्द है। प्यार अव्यक्त है। प्रेम का गुणगान संत-महात्मा, विद्वान सभी ने किया है। मीरा ने तो प्रेम में हंसते-हंसते ज़हर भी पी लिया। प्यार सुगंध है और प्यार में ही दुनिया के सारे रंग है।
 
यहां जानिए प्यार के बारे में अलग-अलग विद्वानों के विचार...
 
* प्रेम का रास्ता किसी चीज के गुम होने की अनुभूति कराता है। -जीके चेस्टरसन 
 
* प्रेम जीवन में ताजगी लाता है। -हेलन केलर 
 
* प्रेम कभी दावा नहीं करता, वह तो हमेशा देता है। प्रेम हमेशा कष्ट सहता है। न कभी झुंझलाता है, न बदला लेता है। -महात्मा गांधी 
 
* प्रेम एक पिंजरा है, जहां सिर्फ प्रकाश ही प्रकाश दिखाई देता है, परछाई नहीं। -पाउलो कोएलो 
 
* प्रेम एक दान है, भिक्षा नहीं। प्रेम मांग नहीं, भेंट है। प्रेम भिखारी नहीं, सम्राट है। जो मांगता है उसे जो बांटता है उसे प्रेम मिलता है। -ओशो 
 
* दीवानेपन की हद तक प्रेम करना पागलपन होता है और प्रेम को व्यक्त करने के लिए इसे लौकिक माध्यम माना जाता है। -एफ. सेगन 
 
* सच्चा प्रेम जगह और समय देखकर नहीं होता, यह तो आकस्मिक रूप से स्पंदनशील पल में होता है। -साराह डेसेन 
 
* प्रेम मानवता का दूसरा नाम है। -गौतम बुद्ध 
 
* प्रेम करना ही जीवन की खुशी है। -जॉर्ज सेंड 
 
* प्रसन्नता ही केवल सद्गुण है, तर्क ही केवल दी है, न्याय ही केवल पूजनीय है, मानवता ही केवल धर्म है और प्रेम ही केवल पुजारी है। -आरजी इंगरसोल 
 
* प्रेम से मृत्यु अधिक बलवान है, मृत्यु जीवन से अधिक बलवान है। यह जानते हुए भी मनुष्य-मनुष्य के बीच कितनी संकुचित सीमा खिंची है। -खलील जिब्रान 
 
* सभी प्रेम परिवर्तित होते हैं और उनमें बदलाव आता है। आप हर समय प्रेम में रह सकते हैं। -जूली एन्ट्रुज 
 
* अकेले पैदा हुए, अकेले जिए, अकेले ही मर जाएंगे। हम अकेले नहीं, ऐसा भ्रमजाल सिर्फ प्रेम और दोस्ती के माध्यम से रचा जाता है। -ऑरसन वेलैस 
 
* बल और शक्ति की आज्ञा टालना आसान है, मगर प्यार की आज्ञा टालना आसान नहीं। -सुदर्शन 
 
* पुरुष का प्यार उसके जीवन की एक भिन्न वस्तु है, परंतु नारी के लिए प्यार उसका सारा जीवन है। -बायरन 
 
* प्रेम संवेदना से ज्यादा कुछ नहीं है, लेकिन प्रेम प्रतिबद्धता से अधिक है। -सिनक्लेर बी फर्ग्यसुन 
 
* सुनना, बोलना, प्रार्थना, देना, बांटना, विश्वास, माफी, वादा, आनंद, जवाब- ये प्रेम के 10 माध्यम हैं। -विल स्मिथ 
 
* जो प्रेम में वास करता है वो परमात्मा में वास करता है। -बाइबिल
 
* भावनाओं का प्रेम सागर चारों तरफ व्यय से भरा हुआ है। -थॉमस रॉबर्ट डेवर 
 
* मानव अस्तित्व की समस्या का संतोषजनक और समझदारीभरा जवाब सिर्फ प्रेम है। -एरिक फ्रॉम 
 
* प्रेम हाथ में रखे पारे की तरह होता है, मुट्ठी खोलने पर रहता है और भींचने पर निकल जाता है। -डोरोथी पार्कर 
 
* दो व्यक्तियों की मुलाकात, दो रासायनिक पदार्थों की तरह होती है, कोई भी प्रतिक्रिया दोनों को परिवर्तित करती है। -कार्ल युंग
 
* कोई भीतरी कारण ही पदार्थों को परस्पर मिलाता है, बाहरी गुणों पर प्रीति आश्रित नहीं होती। -भवभूति उ. 
 
* 'कबीरा यह घर प्रेम का, खाला का घर नाहीं, सीस उतारे हाथ धर, सो पसे घर माहीं...।' - कबीर 
 
* प्रेम बलिदान सिखाता है, हिसाब नहीं सिखाता। प्रेम मस्तिष्क को नहीं, हृदय को छूता है। -अज्ञात 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

अगला लेख