Hanuman Chalisa

वेलेंटाइन डे पर क्या करते हैं रोम के युवा, जानिए परंपरा

रीमा दीवान चड्ढा
14 फरवरी वेलेंटाइन डे यानी प्रेम दिन पाश्चात्य संस्कृति से धीरे धीरे भारत वर्ष के बड़े शहरों और अब पूरे देश में लोकप्रिय होने वाला प्रेमोल्लास से लबालब एक विशेष दिन है। इस प्रेम दिन के अवसर पर प्रेमी युगल एक दूसरे को रंग बिरंगे फूल विशेष कर लाल रंग के फूल भेज कर और आकर्षक उपहार द्वारा प्रेमाभिव्यक्ति पहुंचाते हैं। 
रोमन कैथोलिक संत वेलेंटाइन के नाम से प्रचलित इस दिन को पुरातनवादी रोमन ल्यूपर केलिआ के नाम से भी यह मिलन-त्योहार बड़े धूमधाम से मनाते रहे हैं। इस दिन पूज्य देवता पेन के प्रति श्रद्धा स्वरूप भी यह पर्व के रूप में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दिन वहां युवा वर्ग एक दिलचस्प खेल खेलते हैं। अपने मनपसंद की युवती का नाम एक कागज़ में लिखकर पुड़िया बना कर एक डिब्बे में सभी युवक डाल देते हैं। अब एक एक पुड़िया आंख बंद कर उठाते हैं फिर आंखें खोलकर देखते हैं और जिस युवती का नाम जिसके निकाले चिट पर हो वह उस दिन को उसी युवती के साथ प्रेमपूर्वक मनाता है। साथ-साथ नृत्य करते हैं,गाना बजाना होता है,खाते-पीते खुशी-खुशी यह विशेष दिन विशेष अंदाज़ में मनाया जाता है। अंग्रेज़ी साहित्य में इस प्रेम दिन को मिलन ऋतु का त्योहार माना जाता है। 
 
प्रेम की संवेदनाओं से सराबोर 14 फरवरी का प्रेम दिन यानी वेलेंटाइन-डे दो दिलों की धड़कनों की अनुभूतियों को व्यक्त करने का ऐसा दिन बन गया है कि आज प्रेमी युगलों के प्रेम संदेश सब अखबारों के अनेक पृष्ठों में विशेष रूप से प्रकाशित किए जाते हैं। वहीं फूलों की दुकान में फूलों के साथ-साथ युवाओं की रंग बिरंगी बहार कम आकर्षित नहीं करती। हर प्रकार के उपहार,गुब्बारे,फूल,कार्डस और केक के साथ भारत का हर शहर भी अब वेलेंटाइन डे से अछूता नहीं है। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

अगला लेख