Vasant panchami पर इन 12 नामों से प्रसन्न होंगी मां सरस्वती

WD Feature Desk
Shri Saraswati Jayanti: इस वर्ष श्री सरस्वती जयंती या मां सरस्वती का जन्म दिवस 14 फरवरी, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन संपूर्ण भारत में वसंत पंचमी उत्सव मनाया जाता है। इसी दृष्टि से सभी के लिए वसंत का मौसम बहुत मायने रखता है। यह दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती के जन्म दिवस के रूप भी मनाया जाता है। 
 
कैसे करें पूजन- वसंत पंचमी के अबूझ नक्षत्र में मां सरस्वती का विधि-विधानपूर्वक पूजन करने से जीवन में निश्चित ही सफलता मिलती है। इस दिन साधकों पर मां की विशेष कृपा होती है। इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करके पीला चंदन, पीले अक्षत, पीले पुष्प, पान के पत्ते, सुपारी, लौंग, इलायची, पीले वस्त्र, गंगा जल, वाद्य यंत्र, धूप, दीप, नैवेद्य, पुस्तकें आदि से सरस्वती की प्रतिमा को ऊंचे आसन पर रख कर पूजा करना चाहिए तथा खड़े होकर मां सरस्वती की आरती करनी चाहिए। साथ ही इस दिन मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए उनके 12 नामों का उच्चारण करना चाहिए। देवी सरस्वती के ये 12 नाम आपके जीवन से अज्ञानता का नाश करके प्रकाश की ओर ले जाते हैं। 
 
आइए यहां जानते हैं देवी वीणावादिनी के 12 शुभ नाम : 
 
मां सरस्वती के बारह नाम : 
1. भारती, 
2. सरस्वती, 
3. शारदा, 
4. हंसवाहिनी, 
5. जगती, 
6. वागीश्वरी, 
7. कुमुदी, 
8. ब्रह्मचारिणी, 
9. बुद्धिदात्री, 
10. वरदायिनी, 
11. चंद्रकांति 
12. भुवनेश्वरी।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित  वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत  या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 
ALSO READ: बसंत पंचमी पर कामदेव की षोडशोपचार पूजा का संकल्प मंत्र, पति पत्नी में रहेगा सौहार्द

ALSO READ: बसंत पंचमी पर करते हैं ये 5 कार्य, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

Chinnamasta jayanti 2024: क्यों मनाई जाती है छिन्नमस्ता जयंती, कब है और जानिए महत्व

18 मई 2024 : आपका जन्मदिन

18 मई 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Maa lakshmi beej mantra : मां लक्ष्मी का बीज मंत्र कौनसा है, कितनी बार जपना चाहिए?

Mahabharata: भगवान विष्णु के बाद श्रीकृष्‍ण ने भी धरा था मोहिनी का रूप इरावान की पत्नी बनने के लिए

अगला लेख