7 सफेद घोड़ों की तस्वीर क्यों लगाते हैं और कहां लगाना चाहिए?

Webdunia
गुरुवार, 5 मई 2022 (18:59 IST)
picture of horses
आपने अक्सर देखा होगा किसी के घर, ऑफिस या दुकान में समुद्र के किनारे दौड़ते हुए 7 सफेद घोड़ों की तस्वीर या पोस्टर को। आखिर यह पोस्टर क्यों और कहां लगाते हैं। आओ जानते हैं इस संबंध में खास जानकारी।
 
 
1. क्यों लगाते हैं घोड़ों की तस्वीर : वास्तु के अनुसार घोड़ों की तस्वीर जीवन में तरक्की, सफलता या उन्नति प्राप्त करने के लिए लगाई जाती है। माना जाता है कि इसे लगाने से किसी भी कार्य में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आती है। इस तस्वीर को लगाने से घर में सुख समृद्धि के साथ ही लक्ष्मी का स्थायी निवास होता है। यह नकारात्मक उर्जा को खत्म करके सकारात्मक ऊर्जा और सोच का निर्माण करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार दौड़ते हुए घोड़े गति, सफलता और ताकत के प्रतीक होते हैं। इससे जीवन में तरक्की मिलती है।

 
2. कहां लगाते हैं यह तस्वीर : घर के बैठक रूम में लगाएं। ऑफिस में जहां आप बैठते हैं वहां पर लगाएं। घोड़े की तस्वीर लगाने के लिए पूर्व दिशा को शुभ माना गया है, लेकिन कार्यालय में दक्षिण दिशा में लगाने का कहा जाता है। घोड़ों की तस्वीर अक्सर व्यापारिक संस्थान और कार्यालयों पर लगाई जाती है इसलिए जब भी घर में घोड़ों की तस्वीर लगाएं तो किसी वस्तुशास्त्री से पूछकर ही लगाएं। वह आपको सही तस्वीर और सही जगह के बारे में सही ज्ञान देगा क्योंकि ऐसा आपके घर को देखकर ही किया जा सकता है। घोड़ों की तस्वीर न लगाना चाहें तो आप तैरती हुए मछलियों के चित्र भी लगा सकते हैं। 
 
सात का अंक बहुत ही शुभ होता है। सप्त ऋषि, इंद्र धनुष के सात रंग, सात फेरे आदि कई बाते 7 अंक के रहस्य को उजागर करती है इसीलिए 7 घोड़ों की तस्वीर ही लगाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

नरेंद्र मोदी के सितारे 2028 तक बुलंद, भाजपा की सीटें हो सकती हैं 320 के पार

Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Nautapa 2024 date: कब से लगने वाला है नौतपा, बारिश अच्‍छी होगी या नहीं?

Shukra aditya yoga 2024: शुक्रादित्य राजयोग से 4 राशियों को होगा बेहद फायदा

गंगा सप्तमी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

मई में कब रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत, जानिए पूजा के मुहूर्त और महत्व

Aaj Ka Rashifal: किसके लिए लाभदायी रहेगा 02 मई 2024 का दिन, पढ़ें 12 राशियां

अगला लेख