Hanuman Chalisa

Vastu Tips : क्या आप भी बाथरूम को गंदा छोड़ते हैं? यह आदत कर सकती है कंगाल

Webdunia
बाथरूम गंदा रखने की आदत आपको कर सकती हैं बर्बाद
ज्योतिष शास्त्र और गरुड़ पुराण में कुछ शुभ-अशुभ आदतें बताई गई हैं। अच्छी आदतों की वजह से हमें भाग्य का साथ मिलता है और खराब आदतों की वजह से जीवन में परेशानियां बढ़ती हैं। यहां जानिए कुछ ऐसी बुरी आदतें, जिनकी वजह से चंद्र, राहु, केतु के दोष बढ़ते हैं और घर से देवी लक्ष्मी रूठकर चली जाती है और हमें निरंतर दरिद्रता का सामना करना पड़ता है। क्या आपकी भी है बाथरूम को गंदा छोड़ने की आदत, तो आइए जानें कैसा होगा प्रभाव- 
 
- पानी का कारक चंद्र है और बाथरूम जल तत्व से संबंधित है। बाथरूम में पानी का अपव्यय करने से कुंडली में चंद्र कमजोर हो जाता है। 
 
- हर व्यक्ति की आदतें अलग-अलग होती हैं। काफी लोग नहाने के बाद बाथरूम गंदा ही छोड़ देते हैं या बिना वजह पानी की बर्बादी करते हैं। ये आदत ज्योतिष के नजरिए से दुर्भाग्य बढ़ाने वाली है। इसकी वजह से चंद्र और राहु-केतु के दोष बढ़ते हैं। 
 
- जहां गंदगी रहती है, खासतौर पर बाथरूम में गंदगी होने पर राहु-केतु के दोष बढ़ने लगते हैं। राहु-केतु छाया ग्रह हैं और दोनों हमेशा वक्री रहते हैं। ये ग्रह एक राशि में करीब 18 माह रुकते हैं। इनकी वजह से ही कालसर्प योग बनता है। राहु-केतु ऐसे ग्रह हैं, जिनकी वजह से किसी भी व्यक्ति की किस्मत रातोंरात बदल सकती है। 
 
- बाथरूम गंदा रखने की आदतों के कारण सफलता आसानी से नहीं मिलती है। चंद्र और राहु-केतु के दोष दूर करने के लिए ध्यान रखें बाथरूम हमेशा साफ रखें और पानी की बर्बादी बिल्कुल भी न करें।  
 
- राहु-केतु उन लोगों के लिए अशुभ हो जाते हैं जो साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं। बाथरूम की गंदगी की वजह से वास्तु, ग्रह और कुंडली के दोष भी बढ़ते हैं। इस आदत की वजह से शनि के गुस्‍से को भी झेलने के लिए तैयार रहें। इसके साथ ही बाथरूम में गंदा पानी छोड़ देने से वरुण देवता भी नाराज होते हैं। आपकी इस आदत की वजह से घर में धन की हानि होना शुरू हो जाती है।
 
- बाथरूम वास्तु दोष से घर में नकारात्मकता बढ़ती है। नकारात्मकता की वजह से घर में रहने वाले लोगों के विचार भी नकारात्मक हो जाते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

17 June Birthday: आपको 17 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जून 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Dvidvadasha Yoga: दुर्लभ द्विद्वादश योग से 4 राशियों को होगा बड़ा लाभ, जानिए कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

अगला लेख