Hanuman Chalisa

सोने से पहले अपने सिर के पास से हटा दें ये 5 चीजें

Webdunia
आधुनिक यंत्र हमारी शांति को अवरुद्ध कर सकते हैं।
कभी अपने सिरहाने पर पर्स या वॉलेट को नहीं रखना चाहिए।
वास्तु के अनुसार, रस्सी और जंजीर पास में रखकर सोने से मनुष्य के कार्यों में  बाधाएं आती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार इंसान को अपने तकिये के नीचे अखबार नहीं रखना चाहिए।
 
अगर आप भी सोते समय कुछ ऐसी चीजें अपने सिरहाने रखकर सोते हैं, जो जीवन में नकारात्मकता और अशुभता को बढ़ाती है। आइए जानें वो ऐसी चीजें जिन्हें सोते समय अपने पास रखना आपकी परेशानी को बढ़ा सकता हैं। जानिए 5 खास बातें-
 
आधुनिक यंत्र- यंत्र को हमेशा स्वचालित माना गया है, ये हमेशा चलते रहते हैं। ये हमारी शांति को अवरूद्ध कर सकते हैं। घड़ी, मोबाइल, फोन, लैपटॉप, टीवी, वीडियो गेम, जैसे कई यंत्रों को सिरहाने रखने की सलाह कोई भी वास्तुविज्ञ या ज्योतिषी नहीं देते हैं। अधिकांश का मानना है कि इनसे निकलने वाली किरणें सेहत और मानसिकता दोनों के लिए घातक है।
 
पर्स, वॉलेट- कभी अपने सिरहाने पर पर्स या वॉलेट को नहीं रखना चाहिए। यह आपके बेवजह के खर्च बढ़ाता है। धन यानी कुबेर और लक्ष्मी का वास हमेशा तिजोरी या अलमारी में होता है। सोने से पहले यह तय करें कि आपने आपका पर्स सही जगह रख दिया है। फिर देखिए कितने सुखी रहते हैं आप।
 
रस्सी, जंजीर- रस्सी जैसी वस्तुएं दैनिक जीवन में उपयोगी हो सकती हैं, लेकिन बेहतर होगा रात को इन्हें बिस्तर के नजदीक न रखें। वास्तु के अनुसार, रस्सी और जंजीर आदि अशुभ प्रभाव लाती हैं। इससे मनुष्य के कार्यों में बार-बार बाधाएं आती हैं और उसके काम बिगड़ते हैं।
 
ओखली-वास्तु का मानना है कि रात को सोते समय बिस्तर के नीचे या सिरहाने की ओर ओखली नहीं रखनी चाहिए। इससे भी रिश्तों में तनाव आता है और व्यक्ति सकारात्मक कार्यों में ऊर्जा लगाने के बजाय व्यर्थ के विवादों में पड़ता है।
 
अखबार या मैगजीन- वास्तु शास्त्र के अनुसार इंसान को अपने तकिये के नीचे अखबार और मैगजीन जैसी चीजों को भी नहीं रखना चाहिए। इन चीजों को रखने से इंसान का जीवन प्रभावित होता है। और जीवन में नकारात्मकता और अशुभता बढ़ाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

वास्तु के अनुसार घर में रखी ये 5 चीजें बढ़ाती हैं राहु का अशुभ प्रभाव

अगला लेख