Buy 7 things on Holi: हिंदू त्योहारों में रंग, प्रकाश और संगीत का खास महत्व होता है। इसी के साथ स्वादिष्ठ भोजन और खरीदा का भी महत्व रहता है। यदि आप होली पर वास्तु के अनुसार 7 चीजें खरीदकर लाएंगे तो माता लक्ष्मी की आपकी पर कृपा होगी और घर में कभी भी धन धान्य की कमी नहीं रहेगी।
1. बांस का पौधा : बैम्बू प्लांट अर्थात बांस का पौधा। इसे घर में लगाना शुभ माना जाता है। माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचरण होता है। वास्तु और फेंगशुई के अनुसार बांस को सुख और समृद्धि देने वाला माना गया है। बांस का पौधा मानसिक शांति के प्रदान करता है। होली पर बांस का पौधा लाकर इस पर कलावा जरूर बांधे। इससे यह कभी सूखेगा नहीं।
2. चांदी का सिक्का : वैसे तो धनतेरस और दिवाली पर इसे खरीदे जाने का प्रचलन है परंतु होली के दिन खरीदना भी शुभ माना गया है। यह भी माता लक्ष्मी का प्रतीक है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
3. केसर : इसे भी होली के दिन खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि यह माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। केसर खरीदकर इसे माता लक्ष्मी के समक्ष रख दें। आप चाहे तो माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और उसमें केसर डाल दें।
4. एकाक्षी नारियल : एकाक्षी नारियल की पूजा करने के बाद उसे तिजोरी में रखने से अन्न व धन की कभी कमी नहीं आती। माता लक्ष्मी को यह नारियल बहुत पसंद है।
5. बताशे : माता लक्ष्मी को बताशे प्रिय है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपको समृद्धि का आशीष देती हैं। इससे आपको हर कार्य में अपार सफलता भी मिलेगी। इसे होलिका दहन के दिन खील बताशे आग में डालने से जीवन की हर बाधा स्वाहा हो जाती है।
इसके अलावा धातु का कछुआ और द्वार पर लगाने वाला वंदरवान भी जरूर खरीदें।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें