Feng Shui अनुसार घर में Waterfall या Fountain रखने के 5 फायदे

Webdunia
बुधवार, 6 अक्टूबर 2021 (17:57 IST)
फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। इस में भवन निर्माण और भवन में रखी जाने वाली पवित्र वस्तुओं के बारे में विस्तार से जानकारी मिलती है। फेंग और शुई का शाब्दिक अर्थ है वायु और जल। यह शास्त्र भी पंचतत्वों पर ही आधारित है। आओ जानते हैं सैंकड़ों वस्तुओं में से एक वाटरफॉल या फाउंटेन रखने के 5 फायदे।
 
 
फेंगशुई वाटरफॉल या फाउंटेन ( Feng Shui waterfall Fountain) :
 
1. फेंगशुई के अनुसार घर में वाटरफॉल या फाउंटेन रखने से लगातर पानी का प्रभाव बना रहता है जिससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है।
 
2. इस वाटरफॉल या फाउंटेन से मन और मस्तिष्क में शांति बनी रहती है।
 
3. इसे धन के आगम में किसी भी प्रकार की रुकाव नहीं होती है और धन समृद्धि बनी रहती है।
 
4. इसे घर में सुख, शांति के साथी प्रसन्नता का माहौल रहता है जिसके चलते सभी में सामंजस्य बना रहता है।
 
5. इससे घर के सभी सदस्यों का स्वास्थ भी अच्छा बना रहता है। 
 
फेंगशुई वाटरफॉल या फाउंटेन को उत्तर या ईशान दिशा में लगाना चाहिए। यदि वाटरफॉल या फाउंटेन नहीं रख सकते हो तो इसकी तस्वीर भी घर में दीवार पर लगा सकते हो।

सूचना : फेंगशुई और भारतीय वास्तुशास्त्र में कुछ अंतर है। अत: फेंगशुई के उपाय आजमाने के पहले किसी वास्तुशास्त्री से सलाह जरूर लें अन्यथा इसके नुकसान भी हो सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

17 मई 2024 : आपका जन्मदिन

17 मई 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Mohini Ekadashi : मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं शुभ योग संयोग, इस दिन करेंगे ये उपाय तो लक्ष्मी नारायण होंगे प्रसन्न

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Seeta Navmi : सीता नवमी पर जरूर करें ये काम, घर में रुपयों की कभी नहीं होगी तंगी

अगला लेख