घर की इस दिशा में यदि रख दिया शंख तो धन में रहेगी हमेशा बरकत

WD Feature Desk
शुक्रवार, 28 जून 2024 (12:13 IST)
shankh ko kis disha mein rakhen
Shankh ko kis disha mein rakhen: शंख दैवीय के साथ-साथ मायावी भी होते हैं। शंखों का हिन्दू धर्म में पवित्र स्थान है। शिवलिंग और शालिग्राम की तरह शंख भी कई प्रकार के होते हैं सभी तरह के शंखों का महत्व और कार्य अलग-अलग होता है। श्रीहरि विष्णु के साथ ही विद्या की देवी सरस्वती भी शंख धारण करती है। शंख से जहां वास्तुदोष दूर होता है। वहीं, दरिद्रता दूर होकर धन-समृद्धि बढ़ती है। शंख की ध्वनि से नकारात्मक शक्तियां भी दूर होती हैं।ALSO READ: पवित्र शंख के जानिए 12 चमत्कारिक रहस्य...
 
किस दिशा में रखें शंख:- भगवान कुबेर की दिशा उत्तर होती है। उत्तर दिशा में या पूजाघर के उत्तर में शंख रखने से धन की कभी कमी नहीं रहती है। इसके अलावा शंख को उत्तर पूर्व यानी ईशान दिशा में भी रख सकते हैं। इस दिशा में शंख को रखने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में शांति बनी रहती है।

शंख रखने के फायदे:-
गणेश शंख, लक्ष्मी शंख या कामधेनु नाम का शंख घर में रखने से सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है।  सुख-सौभाग्य की वृद्धि के लिए इसे अपने घर में स्थापित करना चाहिए। दक्षिणावर्ती शंख से पितरों का तर्पण करने से पितरों की शांति होती है। दक्षिणावर्ती शंख को लक्ष्मीस्वरूप कहा जाता है। इसके बिना लक्ष्मीजी की आराधना पूरी नहीं मानी जाती है।
 
शंख से वास्तुदोष ही दूर नहीं होता इससे आरोग्य वृद्धि, आयुष्य प्राप्ति, लक्ष्मी प्राप्ति, पुत्र प्राप्ति, पितृ-दोष शांति, विवाह आदि की रुकावट भी दूर होती है। इसके अलावा शंख कई चमत्कारिक लाभ के लिए भी जाना जाता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Lunar Eclipse 2025: क्या इस बार का चंद्रग्रहण भी लेकर आने वाला है डर और तबाही की नई लहर?

Rahul Gandhi prediction: राहुल गांधी के बारे में चौंकाने वाली भविष्यवाणी, राहु की दशा का पड़ेगा ऐसा प्रभाव

घर के मंदिर में कितनी होनी चाहिए मूर्तियों की ऊंचाई? पूजा घर के इन नियमों की जानकारी है बेहद ज़रूरी

Durga Ashtami 2025: शारदीय नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी कब है, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कन्या पूजन का महत्व

Lunar Eclipse 2025: खग्रास चंद्र ग्रहण के दिन बचकर रहना होगा 6 राशियों को

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (6 सितंबर, 2025)

06 September Birthday: आपको 6 सितंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 सितंबर, 2025: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Lunar Eclipse 2025: इस दिन लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, 122 साल पर दुर्लभ संयोग, 12 राशियों पर प्रभाव, 5 उपाय

Shradh 2025: कैसा होता है पितृ पक्ष में जन्मे बच्चे का भाग्य? जानिए क्या कहता है ज्योतिष

अगला लेख