Biodata Maker

वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए घर का फ्लोर

घर का फर्श वास्तु के अनुसार कैसा हो

WD Feature Desk
गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 (12:12 IST)
vastu tips for floor tiles
Vastu tips for flooring: आपके भवन, मकान या घर की भूमि यानी फर्श या फ्लोर वास्तु के अनुसार नहीं है तो कई तरह की परेशानी खड़ी होती है। घर का फ्लोर कैसा होना चाहिए, किस रंग की टाइल्स लगाना चाहिए, फर्श का ढाल किस ओर होना चाहिए और कारपेट कैसा होना चाहिए? आओ जानते है संपूर्ण जानकारी एकदर्म शॉर्ट में
ALSO READ: वास्तु के अनुसार घर में कहां रखना चाहिए किराने का सामान
भूमि का ढाल : पूर्व, उत्तर और ईशान दिशा में नीची भूमि सब दृष्टियों से लाभप्रद होती है। उत्तर दिशा सबसे उत्तम व शुभ मानी गई है। इस दिशा में भूमि का ढाल होने से सेहत लाभ के साथ ही धन-समृद्धि और धन-धान्य प्राप्त होता है।
ALSO READ: वास्तु के अनुसार घर में कहां रखना चाहिए कार या बाइक
किस प्रकार की हो टाइल्स : सफेद संगमरमर नहीं लगा रहे हैं तो गेरुएं रंग की सेरेमिक, विनाइल और वुडन टाइल्स लगा सकते हैं। कोटा स्टोन गर्मियों के लिए फायदेमंद है लेकिन ठंड और बारिश में यह नुकसानदायक ही सिद्ध होगा। आपके घर में किसी कमरे, किचन या अन्य किसी स्थान की टाइल्स टूटी हुई है तो उसे जल्दी ठीक कराना चाहिए, क्योंकि टूटी टाइल भी वास्तुशास्त्र के हिसाब से ठीक नहीं मानी जाती।
Drawing room
कैसा हो फ्लोर का रंग : वास्तु के अनुसार टाइल्स या फ्लोर का रंग हर कमरे और दिशा के अनुसार अलग अलग होता है। यदि हम कॉमन रंग की बात करें तो सभी कमरों में गहरे हरे या फिर पीले रंग का फर्श लगवा सकते हैं, पीले में पिताम्बर या हल्दी का रंग उत्तम है। सभी कमरों में सफेद रंग भी चल सकता है। ब्लैक एंड व्हाइट रखने के लिए किसी वास्तु शास्त्री से संपर्क करें।
ALSO READ: वास्तु के अनुसार बेडरूम किस दिशा में होना चाहिए
कैसा हो कारपेट : हर कमरे के लिए अलग अलग रंग और चित्रण का कारपेट बिछा सकते हैं। रंगों में पीला, गुलाबी, मेहरून, वुडन या स्काई ब्लू रंग का उपयोग कर सकते हैं। कारपेट को प्रतिदिन साफ करें।
ALSO READ: वास्तु के अनुसार नहीं हैं खिड़कियां तो 5 तरह के नुकसान जान लें
मांडना बनाएं : घर के प्रत्येक कमरे के मध्य में, द्वार के बाहर के फ्लोर पर मांडना जरूर मांडे। रंगोली या मांडना हमारी प्राचीन सभ्यता एवं संस्कृति की समृद्धि के प्रतीक हैं। इससे घर परिवार में मंगल रहता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Bhai dooj ki kahani: भाई दूज यम द्वितीया की कथा कहानी हिंदी में

Mahavir Nirvan Diwas 2025: महावीर निर्वाण दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें जैन धर्म में दिवाली का महत्व

Yama Panchak 2025: दिवाली के पांच दिनों के उत्सव को क्यों कहते हैं यम पंचक?

Diwali numerology secrets: अंक शास्त्र का रहस्य, दिवाली पर धन को आकर्षित करने वाले अचूक नुस्खे

Govardhan Puja 2025: अन्नकूट और गोवर्धन पूजा कब है, जानिए पूजन के शुभ मुहूर्त

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 अक्टूबर, 2025)

19 October Birthday: आपको 19 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 अक्टूबर, 2025: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Diwali Weekly Horoscope: दिवाली का साप्ताहिक राशिफल, जानें यह सप्ताह किन राशियों को देगा अपार धन और सफलता का वरदान

Diwali 2025: धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, अन्नकूट, गोवर्धन और भाई दूज की पूजा के शुभ मुहूर्त

अगला लेख