वास्तु के अनुसार करें अपने कपड़ों का चयन तो मिलेगी अपार सफलता

अनिरुद्ध जोशी
Vastu tips: वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार वस्त्रों का चयन करने से जीवन में आप अपार सफलता प्राप्त कर सकते हैं। क्या आप भी इसी अनुसार कपड़े यानी अपनी ड्रेस पहनते हैं। यदि नहीं तो जानिए वास्तु एवं ज्योतिष के अनुसार किस तरह करें वस्त्रों का चयन और किस वार को पहनें किस रंग के कपड़े।
 
कैसा होना चाहिए ड्रेस?
 
वार अनुसार भी पहन सकते हैं ड्रेस:-
रविवार: सूर्य और विष्णुजी के इस दिन गुलाबी, नारंगी, संतरा, लाल और सुनहरे रंग के वस्त्र पहनना चाहिए। इससे शत्रुओं का नाश होता है और आत्मविश्‍वास बढ़ता है।
 
सोमवार: चंद्रदेव और शिवजी के इस दिन सफेद, क्रीम, सिल्वर और हल्के रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। गुलाबी, हल्का नीला और हल्का पीला रंग भी पहन सकते हैं। इससे जीवन में मानसिक शांति, सुख और समृद्धि आती है। 
 
मंगलवार: मंगलदेव और हनुमानजी के इस‍ दिन लाल, भगवा, संतरा, संतरा-पीला, सिंदूरी-संतरा जैसे रंग के वस्त्र पहनना चाहिए। इससे जीवन में स्फुर्ति, उत्साह और साहस का संचार होता है।
 
बुधवार: मां दुर्गा और गणेशजी के इस दिन हरा रंग पहनना शुभ होता है। इससे जीवन में शांति, संपन्नता, बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है।
 
गुरुवार: बृहस्पति देव के इस दिन पीले, नारंगी और संतरे रंग के वस्त्र पहनने से लाभ मिलता है। गुरु बलवान होता है और इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। खास बात यह कि इससे भाग्य और आयु में वृद्धि होती है। संतान सुख प्राप्त होता है।
 
शुक्रवार: शुक्रदेव, माता लक्ष्मी और माता कालिका के इस दिन सफेद, लाल, गुलाबी, रंग-बिरंगे या प्रिंटेड वस्त्र पहनना चाहिए। इससे धन, समृद्धि, ऐश्‍वर्य और खुशी की प्राप्ति होती है। 
 
शनिवार: शनिदेव और भैरव महाराज के इस दिन गहरा काला, गहरा नीला, गहरा भूरा, गहरा हरा, जामुनी और बैंगनी रंग के वस्त्र पहनना चाहिए। इससे आत्मविश्‍वास और साहस बढ़ता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर क्या है खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त?

अक्षय तृतीया का जैन धर्म से क्या है कनेक्शन, जानें महत्व

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024 : 23 साल बाद अक्षय तृतीया पर इस बार क्यों नहीं होंगे विवाह?

Maa laxmi : रूठी हुई मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 07 मई का राशिफल

07 मई 2024 : आपका जन्मदिन

07 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

ChaturSagar Yog : चतुरसागर योग क्या होता है, जातक बन सकता है विश्व प्रसिद्ध

अगला लेख