khatu shyam baba

पॉजिटिव एनर्जी के लिए अपने घर की बगिया में जरूर महकाएं ये 5 पौधे, Gardening Tips

Webdunia
फेंगशुई (Feng Shui) में पौधों को नौ आधारभूत सुरक्षा सावधानियों में से एक माना गया है। घर में पवित्रता का वा‍तावरण निर्मित करने वाले यह फूल और पेड़-पौधे होम गार्डनों की शोभा बनकर मन को आनंदित कर देते है। घर में गार्डन बनाने और पेड़ लगाने का एक और फायदा यह है कि वे फेंगशुई के प्रभाव को बढ़ा देते हैं तथा घर में पॉजिटिव एनर्जी के लिए अपने घर की बगिया में जरूर महकाएं ये 5 पौधे, Gardening Tips एनर्जी (Positive Energy) निरंतर आती रहती हैं। 
 
वास्तु और फेंगशुई (Vastu Feng Shui) के अनुसार स्वस्थ और मजबूत पौधे आपके घर में खुशियां लाते हैं और घर के हर कोने को उत्साह से सरोबार कर देते हैं। माना जाता है कि पेड़ जैविक तत्वों या तेज को बहुत शक्तिशाली रूप में संचारित करते हैं और नकारात्मक प्रभावों को दूर करते हैं। इसलिए घर के खाली हिस्सों में पौधे लगा देना चाहिए। घर के दक्षिण-पूर्व कोने को धन और समृद्धि का कोना माना जाता है, इसलिए यहां चौड़े पत्तियों वाले पौधे लगाना चाहिए। 
 
यहां जानते हैं अपने घर की बगिया में कौन-कौन से पौधे महकाएं...5 Helpful Gardening Tips
 
1. तुलसी (Besil)- तुलसी को माता लक्ष्मी का दूसरा रूप माना गया है। घर में तुलसी का पौधा पूर्व दिशा या ईशान कोण में लगाएं। तुलसी सभी तरह के रोगाणु को घर में आने से पहले ही नष्ट कर देती है। यह घर में सुख, शांति और समृद्धि का विकास करती है। इसके नियमित सेवन से किसी भी प्रकार का गंभीर रोग नहीं होता है।
 
2. पारिजात (Parijat Plant)- पारिजात के फूलों को हरसिंगार (Harsingar) और शैफालिका भी कहा जाता है। यह वृक्ष जिस भी घर-आंगन में होता है, वहां हमेशा शांति-समृद्धि बनी रहती है। इसके फूल तनाव हटाकर खुशियां ही खुशियां भरने की क्षमता रखते हैं।
 
3. श्वेत अपराजिता (white aparajita flower)- यह पौधा धनलक्ष्मी को आकर्षित करने में सक्षम है। संस्कृत में इसे आस्फोता, विष्णुकांता, विष्णुप्रिया, गिरीकर्णी, अश्वखुरा कहते हैं। श्वेत और नीले दोनों प्रकार की अपराजिता औषधीय गुणों से भरपुर है।
 
4. क्रसुला ओवाटा (Crassula Ovata)- इस पौधे का पूरा नाम क्रासुला ओवाटा (Crassula Ovata) है। मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से यह धन को आकर्षित करता है। फेंगशुई अनुसार क्रसुला अच्छी-ऊर्जा की तरह धन को भी घर की ओर खींचता है। अंग्रेज़ी में इसे जेड प्लांट, फ्रेंडशिप ट्री या लकी प्लांट कहते हैं। 
 
5. मनी प्लांट (Money plant)- मान्यता है कि इस बेल के घर में रहने से समृद्धि बढ़ती है। मनी प्लांट को आग्नेय दिशा में लगाना उचित माना गया है। इस दिशा के देवता गणेश जी हैं जबकि प्रतिनि‍धि शुक्र हैं। यहां मनी प्लांट लगाने से घर में सुख शांति आती है। मनी प्लांट कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाएं, इससे आपको बड़ी धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।

Parijat Plant

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

21 March Birthday: आपको 21 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

बुध का कुंभ में मार्गी गोचर: शनि के प्रभाव से इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

20 March Birthday: आपको 20 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 मार्च 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख