vastu Tips : इन 5 पौधों के पास नहीं होना चाहिए उसके विरोधी पौधे, वर्ना जिंदगी हो जाएगी बर्बाद
Vastu Shastra : वास्तु शास्त्र के अनुसार बेमेल पौधे, किस पौधे के साथ नहीं लगाएं दूसरा पौधा
Publish Date: Sat, 31 Aug 2024 (14:15 IST)
Updated Date: Sat, 31 Aug 2024 (14:20 IST)
Vastu tips for trees and plants: अक्सर लोग अपने घर की बालकनी में या आंगन में पेड़ पौधे लगाते हैं। यदि नहीं भी लगाते हैं तो घर के आसपास पहले से ही कई तरह के पेड़ पौधे लगे होते हैं या जो वक्त के साथ उगकर बड़े हो जाते हैं। इस पेड़ पौधों में से हमें इसकी जांच जरूर करना चाहिए कि कौनसे पेड़ पौधे लगे हैं और क्या इन्हीं के पास इनके विरोधी पेड़ पौधे तो नहीं लगे है। यदि लगे हैं तो यह पेड़ पौधे आपके जीवन में उथल पुथल मचाते रहेंगे और इसका आपको पता भी नहीं चलेगा। कई लोगों का जीवन इसी तरह बर्बाद हो जाता है।
ALSO READ: तुलसी के पौधे के पास शिवलिंग या गणेशमूर्ति रखना चाहिए या नहीं?
पेड़ों का नकारात्मक प्रभाव : कहते हैं कि यदि घर के पास बबुल या इमली का पेड़ है तो किसी भी प्रकार का चर्म रोग हो सकता है। इसके अलावा पाकड़, गूलर, आम, बहेड़ा भी घर के समीप निंदित कहे गए हैं। जामुन और अमरूद को छोड़कर फलदार वृक्ष भवन की सीमा में नहीं होने चाहिए। इससे बच्चों का स्वास्थ्य खराब होता है। इसी के साथ कदंब, कैक्टस, गुलाब, कंटकारी, बैर, चीड़, गूलर, बोन्साई पौधे, सूखे, टूटे या मुरझाए, नकली पौधे आदि भी नहीं होना चाहिए।
1. तुलसी का पौधा : तुलसी के पास कांटेदार पौधे, मनी प्लांट, एलोवेरा या कोई नकारात्मक पौध न लगाएं। इसके साथ ही बरगद, गुलाब, खेड़ली और शमी का वृक्ष भी नहीं लगाना चाहिए। तुलसी के बास छायादार वृक्ष या छायादार वृक्ष के पास तुलसी नहीं लगाना चाहिए।
2. मनी प्लांट : मनी प्लांट शुक्र का पौधा है। मनी प्लांट के पास शुक्र के शत्रु ग्रहों जैसे सूर्य, मंगल या चंद्रमा के पौधे नहीं लगाने चाहिए। जैसे कोचिला, आंवला, गुलहड़, खादिर या खैर, बट, पलाश, पाकड़, आंक, बांस, पीपल, नागकेसर, मदार, नीम, ढाक आदि।
ALSO READ: Vastu Tips: वास्तु के अनुसार सेप्टिक टैंक कहां बनाएं
3. शमी : शमी का वृक्ष या पौधा घर में घर के आसपास है तो सूर्य के पौधे इसके पास न लगाएं। तुलसी का पौधा भी न लगाएं।
4. नीम : अक्सर लोग अपने घर में कड़वी या मीठी नीम का पौधा लगाते हैं। कड़ी पत्ता को आप छाया पसंद करने वाले पौधों के पास न लगाएं।
5. अशोक : घर घरों में बाहर सुंदरता बढ़ाने के लिए अशोक के लंबे वाले वृक्ष लगाए जाते हैं। यह पेड़ शुक्र ग्रह से संबंधित है। शुक्र के शत्रु ग्रहों जैसे सूर्य, मंगल या चंद्रमा के पौधे नहीं लगाने चाहिए। जैसे कोचिला, आंवला, गुलहड़, खादिर या खैर, बट, पलाश, पाकड़, आंक, बांस, पीपल, नागकेसर, मदार, नीम, ढाक आदि।
ग्रहों के अनुसार पेड़ पौधे:-
1. सूर्य : मदार का पेड़। बट, पलाश, पाकड़ और आंक।
2. शनि : शमी का पेड़, कीकर, आक, खजूर भी है। कटहल, अकौन और शमी। शमी, कदंब और आम।
3. राहु : दूर्बा घास, नारियल का पेड़ या चंदन का पेड़।
4. केतु : कुशा का पेड़, इमली का पेड़, तिल के पौधे और केले के पेड़।
5. चंद्र : पलाश या पोस्त का पेड़। बांस, पीपल, नागकेसर और पलाश।
6. मंगल : नीम, ढाक या खैर का पेड़। कोचिला, आंवला, गुलहड़ और खादिर या खैर। कटैया, मौलश्री, चीर और खादिर।
7. बुध : अपामार्ग का पेड़, केला या चौड़े पत्ते के पौधे। खैर, शीशम, बांस और अपामार्ग। पाकड़, रीठा, बेल और दुर्वा।
8. गुरु : पारस पीपल, पीपल या केले का पेड़। शाल, अशोक, कटहल और पीपल। आम, नीम, पीपल, महुआ और कुश।
9. शुक्र : गूलर का पेड़, कपास का पौधा और बेलदार पौधे जैसे मनी प्लांट। गुलहड़, जामुन, खैर और गूलर। बेल, अर्जुन, कटैया अथा बकुल और गूलर।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
ALSO READ: Vastu tips: वास्तु के अनुसार तरक्की नहीं करते हैं इन 4 घरों में रहने वाले लोग
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें