Hanuman Chalisa

मनीप्लांट लगाने के नियम : जानिए वास्तु क्या कहता है

Webdunia
Money Plant
 
जनमानस में ऐसी मान्यता है कि घर में मनी प्लांट लगाने पर सुख-समृद्धि में होने के साथ धन का आगमन बढ़ता है। इसी के चलते लोग अपने घरों में यह पौधा लगाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट का पौधा घर में उचित दिशा में नहीं लगाया गया है तो आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

1. वास्तु शास्त्रियों का मानना है कि मनी प्लांट के पौधे के घर में लगाने के लिए आग्नेय दिशा सबसे उचित दिशा है। इस दिशा में यह पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का भी लाभ मिलता है।
 
2. मनी प्लांट को आग्नेय यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने का कारण यह है कि इस दिशा के देवता गणेश जी हैं जबकि प्रतिनि‍धि शुक्र हैं।
 
3. गणेश जी अमंगल का नाश करने वाले हैं जबकि शुक्र सुख-समृद्धि लाने वाले। यही नहीं, बल्कि बेल और लता का कारण शुक्र ग्रह को माना गया है। इसलिए मनी प्लांट को आग्नेय दिशा में लगाना उचित माना गया है।
 
4. मनी प्लांट को कभी भी ईशान यानी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। 
 
5. यह दिशा इसके लिए सबसे नकारात्मक मानी गई है, क्योंकि ईशान दिशा का प्रतिनिधि देवगुरु बृहस्पति माना गया है और शुक्र तथा बृहस्पति में शत्रुवत संबंध होता है। इसलिए शुक्र से संबंधित यह पौधा ईशान दिशा में होने पर नुकसान होता है। हालांकि इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाया जा सकता है।

6. कहा जाता है मनी प्लांट की जमीन छूती पत्तियों से सुख-समृद्धि में रुकावट आती है और यह सफलता में भी बाधक है। यदि ऐसा हो तो उसे किसी का सहारा देखकर ऊपर की ओर चढ़ाएं। 
 
7. मनी प्‍लांट की पत्तियां अगर सूखने लगें तो उसे तुरंत ही हटा दें।

गलत दिशा में लगा मनी प्लांट आपको आर्थिक नुकसान भी पहुंचा सकता है यानी आपको धन हानि, नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है। 

ALSO READ: वास्तु में क्या महत्व है हंस की तस्वीर का, जानिए यहां

ALSO READ: Vastu Tips: हमेशा निरोगी रहना है तो घर के वास्तु पर दें ध्यान, पढ़ें 8 टिप्स

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?

जून में कर्क राशि में बनेगा गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों को मिलेगा अचानक से धन

गुरुवार किस देवी या देवता का दिन होता है, क्या करना चाहिए इस दिन?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 मई, 2026)

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख