Festival Posters

Vastu : सिरहाने न रखें ये 10 में से कोई भी 1 चीज, वरना शुरू हो जाएंगे बुरे दिन

Webdunia
गुरुवार, 18 मई 2023 (17:08 IST)
Vastu Tips: जब हम सोते हैं तो पहली बात की हमारा सिरहाना ऐसा होना चाहिए जो हमारी गर्दन को सही रखे, ज्यादा मुलायम या सख्त न हो। इसी प्रकार सिरहाने के आसपास में ऐसी वस्तुएं नहीं रखना चाहिए जिससे हमारे दिमाग पर इसका नकारात्मक असर पड़ता हो और ज्योतिष एवं वास्तु के अनुसार ऐसी चीजें भी नहीं होना चाहिए जो हमारी जीवन में परेशानी खड़ी कर दें।
 
1. मशिनरी या इलेक्ट्रॉनिक चीजें : जैसे घड़ी, मोबाइल, फोन, लैपटॉप, टीवी, वीडियो गेम, फ्रीज आदि। इनसे निकलने वाली किरणें सेह‍त और मानसिकता दोनों के लिए घातक है।
 
2. बटुआ : सिरहाने पर्स, वॉलेट या बटुआ नहीं रखें क्योंकि यह आपके बेवजह के खर्च बढ़ा सकता है।
 
3. रस्सी या जंजीर : वास्तु के अनुसार, रस्सी और जंजीर से मनुष्य के कार्यों में बार-बार बाधाएं आती हैं और उसके काम बिगड़ते हैं।
 
4. ओखली : पलंग या बिस्तर के नीचे या सिरहाने ओखली रखने से रिश्तों में तनाव आता है और व्यक्ति सकारात्मक कार्यों में ऊर्जा लगाने के बजाय व्यर्थ के विवादों में पड़ता है।
 
5. अखबार, किताब या मैगजीन: अखबार और मैगजीन जैसी चीजों को रखने से इंसान का जीवन प्रभावित होता है और जीवन में नकारात्मकता और अशुभता बढ़ाती है।
Bedroom vastu tips
6. दर्पण : सिरहाने या बिस्तर के सामने दर्पण रखने से दांपत्य जीवन में तनाव पैदा होता है।
 
7. तेल : तेल की शीशी, बोतल या डब्बा रखने से जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
 
8. जूते चप्पल : पलंग या बिस्तर के पास या सिरहाने जूते-चप्पल रखकर सोने से जीवन में नकारात्मकता फैलती है।
 
9. पानी की बोतल : सिरहाने प्लास्टिक या कांच की ऐसी बोतल जिसमें पानी भरा हो सिरहाने रखने से मानसिक रोग या तनाव होता है। तांबे के लोटे में जल भरकर रख सकते हो।
 
10. सोने चांदी के गहनें : सोने या चांदी के गहने सिरहाने रखने से मनुष्य का भाग्य कमजोर होता है। लोहे का सामान भी नहीं रखते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Chhath puja 2025 date: वर्ष 2025 में कब है छठ पूजा, जानिए संपूर्ण दिनों की जानकारी

Diwali 2025: धनतेरस पर भूलकर भी उधार में ना दें ये 4 चीजें, रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी

Tula sankranti 2025: तुला संक्रांति पर 12 राशियों के जातक करें ये खास उपाय, मिलेगा मनचाहा फल

Diwali 2025: क्या लक्ष्मी जी के दत्तक पुत्र हैं श्रीगणेश?, जानिए दिवाली पर लक्ष्मी जी के साथ क्यों पूजे जाते हैं

October 2025 Weekly Rashifal: राशिफल अक्टूबर 2025, इस हफ्ते कौन सी राशि रहेगी सबसे भाग्यशाली?

सभी देखें

नवीनतम

Rama Ekadashi 2025: रमा एकादशी व्रत कब है? जानें शुभ मुहूर्त, पारण का समय, महत्व और पूजा विधि

Diwali numerology secrets: अंक शास्त्र का रहस्य, दिवाली पर धन को आकर्षित करने वाले अचूक नुस्खे

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 अक्टूबर, 2025)

16 October Birthday: आपको 16 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अक्टूबर, 2025: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख