घर में सफेद अपराजिता लगाने से क्या होगा?

Webdunia
रविवार, 11 सितम्बर 2022 (17:50 IST)
Vastu Tips White Aparajita flower in hindi : पेड़ और पौधे हमारे जीवन को बहुत प्रभावित करते हैं। ज्योतिष के अनुसार यह हमारे जीवन में सेहत और सकारात्मकता लाकर धन और समृद्धि के योग भी बनाते हैं। ऐसे ही कुछ पौधे की संक्षिप्त जानकारी जिनसे घर में खुशियां आती है और मनोकामना भी पूर्ण होती है। ऐसा ही एक पौधा है अपराजिता जिसके दो रंगों के फूल पाए जाते हैं। एक सफेद और दूसरा नीले। जानते हैं कि सफेद अपराजिता लगाने से क्या होगा।
 
- श्वेत अपराजिता या अपराजिता को संस्कृत में इसे आस्फोता, विष्णुकांता, विष्णुप्रिया, गिरीकर्णी, अश्वखुरा कहते हैं।
 
- यह पौधा धनलक्ष्मी को आकर्षित करने में सक्षम है। श्वेत नहीं मिले तो नीली अपराजिता रखें।
 
- श्वेत और नीले दोनों प्रकार की अपराजिता औषधीय गुणों से भरपुर है।
 
- श्वेत अपराजिता का पौधा घर में किसी भी प्रकार का संकट नहीं आने देता है।
 
- इसे घर में लगाने से घर में सुख और शांति के साथ ही धन समृद्धि आती है।
 
- श्वेत अपराजिता चरपरी (तीखी), बुद्धि बढ़ाने वाली, कंठ (गले) को शुद्ध करने वाली, आंखों के लिए उपयोगी होती है। 
 
- श्वेत अपराजिता बुद्धि या दिमाग और स्मरण शक्ति को बढ़ाने वाली है
 
- सफेद दाग (कोढ़), मूत्रदोष (पेशाब की बीमारी), आंवयुक्त दस्त, सूजन तथा जहर को दूर करने वाली है।
 
दिशा : वास्तु शास्त्र के अनुसार अपराजिता के पौधा को घर की पूर्व, उत्तर या ईशान दिशा में लगाना चाहिए। उत्तर-पूर्व के बीच की दिशा को ईशान कोण कहते हैं। यह दिशा देवी देवताओं और भगवान शिव की दिशा मानी गई है।

अप्रैल का पहला सप्ताह क्या लाया है 12 राशियों के लिए (जानें 01 से 07 अप्रैल तक)

अप्रैल माह में जन्मे हैं तो जान लीजिए अपनी खूबियां

हिंदू नववर्ष पर 4 राशियों को मिलेगा मंगल और शनि का खास तोहफा

रोजे के दौरान आपका भी होता है सिर दर्द? तो अपनाएं ये 5 उपाय

30 वर्षों बाद हिंदू नववर्ष 2024 की शुरुआत राजयोग में, 4 राशियों के लिए नया वर्ष शुभ

Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि में किस पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, जानें भविष्यफल

Weekly Panchang April 2024: अप्रैल महीने का नया सप्ताह शुरू, जानें साप्ताहिक शुभ मुहूर्त

Basoda puja 2024 : शीतला अष्टमी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Sheetala saptami 2024 : शीतला सप्तमी और अष्टमी पर क्या करें और क्या नहीं करना चाहिए

Aaj Ka Rashifal: 02 अप्रैल 2024 का दैनिक राशिफल, जानें 12 राशियों के क्या कहते हैं सितारे