Mandir Vastu : घर के मंदिर में ऐसी चीजें रखने से होता है झगड़ा

WD Feature Desk
गुरुवार, 11 अप्रैल 2024 (18:07 IST)
Puja ghar vastu : घर का पूजाघर या मंदिर बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इसमें क्या रखना चाहिए और क्या नहीं यह मंदिर नियम के अंतर्गत आता है। यदि आपने वर्जित वस्तुएं रखी हैं तो घर में लड़ाई झगड़ा होकर अशांति फैल जाएगी, मानसिक तनाव होगा या आर्थिक उन्नति रुक जाएगी। इसलिए जान लें कि पूजा घर में क्या नहीं रखना चाहिए।
ALSO READ: वास्तु में हर प्रवेश द्वार का है महत्व, जानें किससे क्या फायदा और क्या नुकसान
1. खंडित मूर्ति या चित्र : यदि पूजाघर में खंडित मूर्ति या तस्वीर रखी है तो उसे तुरंट हटा दें। यह शुभ नहीं मानी जाती है। इसके साथ ही एक से अधिक मूर्तियां भी नहीं रखना चाहिए। अपने ईष्‍टदेव की ही एक मूर्ति काफी है। ज्यादा मूर्ति रखने से बनते हुए काम बिगड़ जाते हैं। इसके अलावा अंगूठे के आकार से बड़ा शिवलिंग नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है। पूजा घर में पंचदेव की मूर्ति रख सकते हैं। गणेश, शिव, विष्णु, दुर्गा और सूर्य।
 
2. रौद्र रूप की तस्वीर : किसी भी देवी या देवता की रौद्र रूप की तस्वीर घर में नहीं लगाना चाहिए या मंदिर में नहीं रखना चाहिए। इसे अनिष्टकारी माना जाता है। जैसे माता काली का रौद्र रूप, हनुमानजी का रौद्र रूप या नटराज की मूर्ति हो तो हटा दें। सभी के सौम्य रूप की मूर्ति या तस्वीर रख सकते हैं।
ALSO READ: वास्तु शास्त्र के अनुसार हमेशा कंगाल रहते हैं इन 4 घरों में रहने वाले लोग
3. एक से ज्यादा शंख : कहते हैं कि एक से अधिक शंख भी नहीं रखना चाहिए। ज्यादा शंख अशुभ माने जाते हैं। खंहित शंख भी नहीं होना चाहिए। एक को हटाकर किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें।
 
4. कटी-फटी धार्मिक पुस्तकें : इसके अलावा कटी-फटी धार्मिक पुस्तकें भी नहीं रखनी चाहिए।
 
5. निर्माल्य : निर्माल्य में बासी फूल, हार या अनुपयोगी पूजा सामग्री आती है। इन्हें भी तुरंत हटा देना चाहिए क्योंकि इससे घर में नकारात्‍मक ऊर्जा का वास होता है।
 
6. पितरों की तस्वीरें : यदि आपने देवी देवता या भगवानों के साथ अपने पूर्वजों या पितरों की तस्वीरें रख रखी हैं तो इसे देवी देवता नाराज हो सकते हैं और उनके नाराज होने से घर में अशांति होगी। 
ALSO READ: वास्तु के अनुसार ईशान कोण का है मकान तो होंगे 10 चमत्कारिक फायदे
7. माचिस : घर के मंदिर में माचिस भी नहीं रखना चाहिए। माचिस रखने से घर में लड़ाई झगडे का माहौल बनता है। गृह कलह से  घर की शांति भंग होती है।
 
8. धारदार वस्तुएं : वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में किसी भी तरह की धारदार वस्तुएं जैसे चाकू, कैंची भी न रखें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का कन्या राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल, किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

किस पेड़ के नीचे से गुजरने के बाद कावड़िये नहीं चढ़ा सकते शिवलिंग पर जल, जानिए नियम

श्रावण मास: धार्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य में एक सूक्ष्म विश्लेषण

क्यों बजाते है शिवलिंग के सामने 3 बार ताली, जानिए हर ताली के पीछे का अर्थ

जीवन में ये घटनाएं देती हैं कालसर्प दोष के संकेत, जानिए कारण और अचूक उपाय

सभी देखें

नवीनतम

31 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

31 जुलाई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

2025 में रक्षाबंधन पर नहीं होगा भद्रा का साया, पंचक भी नहीं बनेंगे बाधक, वर्षों बाद बना है ऐसा शुभ संयोग, जानिए राखी बांधने के श्रेष्ठ मुहूर्त

नरेंद्र मोदी के बाद इस व्यक्ति के प्रधानमंत्री बनने के चांस हैं 99 प्रतिशत

राहु और मंगल का षडाष्टक योग क्या होगा 12 राशियों का राशिफल

अगला लेख