सिरहाने से हटाएं ये 5 चीजें, इनसे आती है नकारात्मकता...

Webdunia
कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें सोते समय अपने पास रखना नकारात्मकता और अशुभता को बढाता है। आप भी सोते समय ये चीजें अपने सिरहाने ना रखें।
 
* आधुनिक यंत्र 
 
यंत्र को हमेशा स्वचालित माना गया है, ये हमेशा चलते रहते हैं। ये हमारी शांति को अवरूद्ध कर सकते हैं। घड़ी, मोबाइल, फोन, लैपटॉप, टीवी, वीडियो गेम, जैसे कई यंत्रों को सिरहाने रखने की सलाह कोई भी वास्तुविज्ञ या ज्योतिषी नहीं देते हैं। अधिकांश का मानना है कि इनसे निकलने वाली किरणें सेह‍त और मानसिकता दोनों के लिए घातक है। 
 
* पर्स, वॉलेट
 
कभी अपने सिरहाने पर पर्स या वॉलेट को नहीं रखना चाहिए। यह आपके बेवजह के खर्च बढ़ाता है। धन यानी कुबेर और लक्ष्मी का वास हमेशा तिजोरी या अलमारी में होता है। सोने से पहले यह तय करें कि आपने आपका पर्स सही जगह रख दिया है। फिर देखिए कितने सुखी रहते हैं आप। 
 
 
* रस्सी, जंजीर 
 
रस्सी जैसी वस्तुएं दैनिक जीवन में उपयोगी हो सकती हैं, लेकिन बेहतर होगा रात को इन्हें बिस्तर के नजदीक न रखें। वास्तु के अनुसार, रस्सी और जंजीर आदि अशुभ प्रभाव लाती हैं। इससे मनुष्य के कार्यों में बार-बार बाधाएं आती हैं और उसके काम बिगड़ते हैं। 
 
* ओखली
 
वास्तु का मानना है कि रात को सोते समय बिस्तर के नीचे या सिरहाने की ओर ओखली नहीं रखनी चाहिए। इससे भी रिश्तों में तनाव आता है और व्यक्ति सकारात्मक कार्यों में ऊर्जा लगाने के बजाय व्यर्थ के विवादों में पड़ता है। 
 
* अखबार या मैगजीन
 
वास्तुशास्त्र के अनुसार इंसान को अपने तकिये के नीचे अखबार और मैगजीन जैसी चीजों को भी नहीं रखना चाहिए। इन चीजों को रखने से इंसान का जीवन प्रभावित होता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु पूर्णिमा 2025: सोच समझकर लें गुरु दीक्षा, जानिए सच्चे गुरु की पहचान

गुरु पूर्णिमा: प्राचीन भारत के 14 महान गुरु जिन्होंने दिया धर्म और देश को बहुत कुछ

सावन के प्रथम सोमवार को करें लाल किताब के ये 5 अचूक उपाय, सारे क्लेश मिट जाएंगे

गुरु पूर्णिमा पर क्यों करते हैं व्यास पूजा, जानिए पूजन का शुभ मुहूर्त

वर्ष 2025 से ज्यादा खतरनाक रहेगा 2026, अभी से पैसा बचाना कर दें प्रारंभ, बुरे वक्त में आएगा काम, क्या होगा जानें

सभी देखें

नवीनतम

इस बार सावन सोमवार पर बन रहे हैं अद्भुत योग संयोग, 5 कार्य करने से मिलेगा लाभ

सावन के सोमवार की पूजा विधि क्या है?

सावन में कब कब सोमवार रहेंगे

गुरु पूर्णिमा पर कैसे करें महागुरु दत्तात्रेय भगवान की पूजा

Aaj Ka Rashifal: इन 3 राशियों के लिए आज का दिन लाएगा नए अवसर, जानें 09 जुलाई का राशिफल

अगला लेख