Festival Posters

फेंगशुई के 8 शुभ रंग, खुशी, ऊर्जा और शांति के संग

Webdunia
फेंगशुई भौतिक भावनात्मक और आध्यात्मिक कल्याण पर रंगों के गहरे प्रभाव को स्वीकार करता है। रंगों का हमारी जिंदगी में अत्यंत महत्व है। यह हमारी सोच के साथ-साथ सेहत पर भी असर डालता है। घर के लिए जब भी रंगों का चुनाव करना होता है, तो हम कई बातों पर ध्यान देते हैं, जैसे रंग शांति व खुशी का एहसास दे और ऊर्जा व उत्साह को बढ़ाए। फेंगशुई से जानते हैं रंगों के सजीले संसार के बारे में... 
 
पीला रंग
फेंगशुई के मुताबिक पीला रंग आपको खुशी, ऊर्जा और सेहतमंद रहने का एहसास देता है। यह आत्मिक अर्थात अध्यात्म से जोड़ने वाला रंग है। अगर आप इस रंग का इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपके घर को आकर्षक बनाता है। साथ ही यह कम्फर्ट और रिलैक्स भी महसूस कराता है।
 
हरा रंग
फेंगशुई के अनुसार हरा रंग ग्रोथ, हेल्थ और ऊर्जा से भरपूर जिंदगी के बारे में कहता है। घर में इस रंग का इस्तेमाल करने से ऊर्जा मिलती है और नवीनता का एहसास होता है।
 
लाल रंग
लाल रंग जुनून, साहस और प्यार को दर्शाता है। फेंगशुई के अनुसार यदि आप अपनी जिंदगी को आनंद, उत्साह व ऊर्जा से भरना चाहते हैं, तो आप लाल रंग का इस्तेमाल कीजिए। चीन में जहां लाल रंग भाग्य और खुशी को बताता है, वहीं भारत में इसे विवाह या सुहागन महिला के साथ जोड़कर देखा जाता है, जबकि पश्चिम देशों में इसे प्यार, रोमांस और पैशन के रूप में देखा जाता है। फेंगशुई में घर के मुख्य द्वार पर लाल रंग के प्रयोग की सलाह दी जाती है, जिससे उस घर में रहनेवाले लोगों की ख्याति बढ़े।
 
नारंगी रंग
अगर आपको लाल रंग ज्यादा गहरा लगता है, तो आप नारंगी रंग को इस्तेमाल में ला सकते हैं। फेंगशुई के अनुसार नारंगी रंग एक आशावादी व सोशल कलर है और उमंग को दर्शाता है। यह रंग अच्छे समय को दर्शाता है, इसलिए आप इसका इस्तेमाल अपने घर में कर सकते हैं।
 
पर्पल (बैगनी) रंग
पर्पल एक वाइब्रेंट रंग है। अगर आप इस रंग का इस्तेमाल विभिन्न सजावटी तत्वों के साथ कर हैं तो यह आपके घर को खूबसूरत बनाने में मदद करता है। आप पर्पल रंग का इस्तेमाल घर के उस जगह पर कर सकते हैं, जहां पर आप ध्यान लगाते हैं।
 
सफेद रंग
सफेद रंग हमेशा ही घर के माहौल में शांति व स्थिरता लाता है। फेंगशुई के मुताबिक सफेद रंग भोलापन, ताजगी और नई शुरुआत को दर्शाता है। अगर आप घर में सफेद रंग का इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपको संतुष्टि का एहसास देगा।
 
गुलाबी रंग
गुलाबी रंग प्रेम का रंग है, जो कोमलता व नाजुकता को बताता है। यह आपके व्यवहार पर एक सुखदायक प्रभाव डालता है। अगर आप इस रंग का इस्तेमाल करते हैं, तो यह घर को खुशियों से भर देता है। आप इस रंग का उपयोग घर में हर जगह कर सकते हैं।
 
नीला रंग
फेंगशुई में नीले रंग को न केवल प्रगति व सकारात्मक परिवर्तन का रंग माना गया है बल्कि यह शांति और स्थिरता को भी दर्शाता है। इसके इस्तेमाल से घर में रहने वाले सदस्यों को स्वास्थ्य लाभ मिलता है व चिंता से मुक्ति भी मिलती है। फेंगशुई के अनुसार नीला रंग घर के पूर्व में हेल्थ के लिए, दक्षिण में धन के लिए और उत्तर में करियर के लिए सही माना जाता है।
ALSO READ: आज श्रीहनुमान जन्मोत्सव : कैसे करें बजरंगबली को प्रसन्न, जानिए पूजा की सरल विधि

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Money Remedy: घर के धन में होगी बढ़ोतरी, बना लो धन की पोटली और रख दो तिजोरी में

Margashirsha Month Festival 2025: मार्गशीर्ष माह के व्रत त्योहार, जानें अगहन मास के विशेष पर्वों की जानकारी

Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: साल खत्म होते-होते इन 4 राशियों पर बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी कब है, क्यों नहीं करते हैं इस दिन विवाह?

वक्री बृहस्पति: 11 नवंबर से अगले 25 दिन इन 5 राशियों के लिए बेहद कठिन रहेंगे

सभी देखें

नवीनतम

11 नवंबर को खुल जाएंगे आपके भाग्य, आ गया मेनिफेस्टेशन का समय, होगी मनोकामान पूर्ण

11 November Birthday: आपको 11 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 नवंबर, 2025: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Kalbhairav Ashtami 2025: कालभैरव को क्या चढ़ाएं, जानें भोग और प्रसाद संबंधी 10 चीजें

Vivah Panchami upaay : विवाह पंचमी पर किए जाने वाले 5 मुख्य उपाय

अगला लेख