Hanuman Chalisa

वास्तु टिप्स : नकारात्मक ऊर्जा वाले पौधों को दिखाएं बाहर का रास्ता

Webdunia
वास्तु उपाय: घर से बाहर करें नकारात्मक ऊर्जा के पौधों को... 
 

 
पेड़-पौधे से घर में सजीवता आती है। इसकी हरियाली किसी भी स्थान या भवन की शोभा बढ़ाने में सहायक रहती है। 
 
प्राकृतिक वातावरण में रहने से जीवन में कई सकारात्मक परिणाम आते हैं। अत: इनका उपयोग जैसा भी स्थान मिले, वैसा अवश्य करना चाहिए। ऐसा करना नैतिक रूप में भी आवश्यक है, क्योंकि इससे पर्यावरण की रक्षा के संग प्रदूषण से मुक्ति मिलती है।




 
 

 


* कई प्रकार के पौधे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा भी देते हैं। उनके विषय में जानकर ही उनका उपयोग करना चाहिए, जैसे नागफनी का पौधा आवास या कार्यालय में कहीं भी रखने से नुकसान देता है। इसके छोटे-छोटे कांटे ऋणात्मक ऊर्जा की वृद्धि करते हैं। 
 
* बोन्साई (किसी वृक्ष का लघु रूप) प्रकृति के पेड़ भी घर में रखने से वहां पर निवास करने वालों की प्रगति का मार्ग अवरुद्ध करते हैं। इस तरह सुंदर दिखाई देने वाले बोन्साई पेड़ आपकी समृद्धि में विष का कार्य करते हैं। इसका त्याग करना भी उचित है। 
 
* जिन पौधे में कांटे होते हों या जिनमें से दूध निकलता हो, ऐसे पौधे का उपयोग बहुत सावधानी से करना चाहिए। 
 
* मुरझाए हुए, सूखे हुए, टूटे हुए पौधों का उपयोग भी नकारात्मक ऊर्जा देता है। 
 
* यदि पौधा या पेड़ लगाना संभव नहीं हो तो उसकी आकृति या चित्र लगाना भी अनुकूलता की वृद्धि करता है।
 
- ज्योतिर्विद रामकृष्ण डी. तिवारी
 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

19 May Birthday: आपको 19 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

ज्येष्ठ मास 2026 का तीसरा बड़ा मंगल: ये 5 अचूक उपाय, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और बजरंगबली की कृपा

3rd Bada Mangal 2026: तीसरे बड़े मंगल पर राशि अनुसार करें ये 12 उपाय, बजरंगबली दूर करेंगे हर संकट

Numerology Horoscope 2026: साप्ताहिक अंक राशिफल (18 से 24 मई), आपके अंक बता रहे हैं भविष्य की दिशा