Vastu tips for a temple at home : कैसा है आपका पूजा घर, पढ़ें 8 काम की बातें

Webdunia
घर में भगवान के लिए भी मंदिर या पूजाघर बनाना बेहद आवश्यक है। 
 
घर में पूजाघर होने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह सदैव बना रहता है। माना जाता है कि घर में पूजाघर होने से सौभाग्य का आगमन होता है।  पढ़ें 8 काम की बातें...
1" अपने घर को तीन माह से अधिक समय तक खाली न छोड़ें। घर के भंडार को भी कभी खाली न रखें। अगर कहीं जाना है तो कभी पूजाघर में ताला लगाकर न जाएं। 
2" अगर मकान वर्षों से खाली पड़ा है तो ऐसे मकान को वास्तुशांति के बाद उपयोग में लाएं। 
3" वास्तु के अनुसार घर का मंदिर रसोईघर में नहीं होना चाहिए। 
4" पूजाघर में भगवान श्रीगणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति को कभी भी खड़ा न रखें। पूजा स्थल अंधेरे में न हो। 
5" ईशान कोण में पूजाघर होने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह सदैव बना रहता है। मंदिर सीढ़ियों के नीचे नहीं बनाना चाहिए। 
6" शौचालय या बाथरूम के बगल में नहीं बनाना चाहिए। बेडरूम में भी मंदिर नहीं होना चाहिए। बेसमेंट भी पूजाघर के लिए ठीक नहीं है। 
7" अगर मंदिर लकड़ी का है तो इसे घर की दीवार से सटाकर न रखें। पूजाघर में देवताओं की दृष्टि एक-दूसरे पर नहीं पड़नी चाहिए। 
8" घर के पूजाघर में गुंबद, कलश नहीं बनाने चाहिए। मंदिर के नीचे पूजन सामग्री, धार्मिक पुस्तकों को रखना चाहिए। मंदिर में रखी भगवान की मूर्तियों का चेहरा किसी भी वस्तु से ढंका हुआ नहीं होना चाहिए। एक घर में कई मंदिर न बनाएं। घर में जहां मंदिर बना हो, उस ओर पैर करके नहीं सोना चाहिए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु पूर्णिमा कब है, जानिए गुरु पूजन विधि और मुहूर्त

138 दिन तक शनि की वक्री चाल, 5 राशियों को रहना होगा बचकर, जानिए उपाय

शिवलिंग पर बिल्वपत्र क्यों चढ़ाया जाता है, जानिए बेलपत्र की कथा

देवशयनी एकादशी व्रत में छिपे हैं स्वास्थ्य और अध्यात्म के रहस्य, पढ़ें 5 लाभ

सावन में अपनी राशि के अनुसार ज्योतिर्लिंग के दर्शन से पाएं महादेव का विशेष आशीर्वाद

सभी देखें

नवीनतम

01 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

01 जुलाई 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

मासिक दुर्गाष्टमी क्या है, जानें महत्व, कारण और मान्यताएं

बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय, 4 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

सावन माह में शिवलिंग पर कितनी चीजें कर सकते हैं अर्पित

अगला लेख