Hanuman Chalisa

वास्तु : घर में आर्टिफिशियल फूल बीमारी का कारण होते हैं, आज ही इन्हें बाहर करें

Webdunia
सोमवार, 11 अप्रैल 2022 (11:22 IST)
बाजार में घर को सजाने के लिए सजावट के सैंकड़ों सामान या आइटम मौजूद हैं। उन्हीं में से एक है आर्टिफिशियल फ्लावर या कृत्रिम फूल यानी नकली फूल। इस फूलों से आपका कमरा तो नया और सुंदर लगा है साथ ही ये कभी खराब नहीं होते और लंबे समय तक चलते हैं। बस महीने में एक बार इन्हें धोने की जरूरत पड़ती है। किसी भी सुंदर से फ्लॉवर पाट में आप इन फूलों को सजाकर अपने घर को आकर्षक लुक दे सकते हैं। आप चाहें तो इन्हें गुलदस्ते के तौर पर सजा सकते हैं या फिर खाली टहनी की तरह भी घर में रख सकते हैं। लेकिन क्या आपको बता है कि यह गंमीर बीमारी का कारण भी बन सकते हैं?
 
 
1. वास्तु शास्त्र में आर्टिफिशियल फूल को अशुभ माना जाता है। इन आर्टिफिशियल पौधों और फूलों से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने की बात कही जाती है।
 
 
2. ऐसी मान्यता है कि इन फूलों के कारण घर परिवार में खुशियां भी नकली हो जाती है। घर के सदस्यों में आपसी मतभेद बढ़ जाते हैं। घर का माहौल खराब हो जाता है।
 
3. इसे परिवार के लोगों में दिखावा और झूठ बोलने की आदत भी पड़ जाती है। 
 
4. वास्तु शास्त्र के अनुसार सूखे फूल भी नहीं रखना चाहिए। इन्हें ‘पॉटपुरी’ कहते हैं। इन्हें अशुभ माना जाता है। ‘पॉटपुरी’ से घर में मृत-ऊर्जा का विस्तार होता है। खुशियां गायब हो जाती है और सभी के स्वभाव चिढ़चिढ़े हो जाते हैं। 
 
5. आर्टिफिशियल फूल या पॉटपुरी से घर की महिलाओं की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ता है। नकली फूल से ज्यादा नकारात्मक पॉटपुरी फूल होते हैं जिन्हें विष के समान माना गया है। दोनों से ही महिलाओं को तनाव होता है और सिरदर्द की समस्या उत्पन्न हो जाती है। आगे चलकर उन्हें कई गंभीर रोग भी हो सकते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 मई, 2026)

14 May Birthday: आपको 14 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

बुध का वृषभ राशि में गोचर, 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभाव?

अगला लेख