प्यार, पैसा, खुशी और शांति : सब देंगे यह 7 आसान उपाय

Webdunia
हम हर दिन मेहनत इसलिए करते हैं कि हमारे घर, जीवन और मन में शांति बनी रहे। हमारे रिश्तों में मधुरता रहे। ले‍किन दिन-पर-दिन हम तनाव और अशांति का शिकार हो रहे हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे सरलतम उपाय 
जिनसे जिंदगी में प्यार, पैसा, खुशी और शांति बनी रहे। 
 
1 :- सुबह उठकर सबसे पहले घर की मालकिन अगर एक लोटा पानी घर के मुख्य द्वार पर डालती है तो घर में लक्ष्मी देवी के आने का रास्ता खुल जाता है।
 
2 :- अगर आप चाहते हैं कि घर में सुख-शांति बनी रहे तो हर एक अमावस के दिन घर की अच्छी तरह सफाई करके (बेकार सामान घर में न रखें) कच्ची लस्सी का छींटा देकर 5 अगरबत्ती जलाइए।
 
3:- महीने में 2 बार किसी भी दिन घर में उपला जलाकर लोबान व गूगल की धूनी देने से घर में ऊपरी हवा का बचाव रहता है तथा बीमारी दूर होती है।
 
4 :- घर में कर्ज व बीमारी कभी समाप्त नहीं होती है तो इससे बचने के लिए इस कोने में एक लाल बल्ब जला दें, जो हर वक्त जलता रहे।
 
5 :- घर में पैसा रखने वाली अलमारी का मुंह उत्तर की तरफ रखें, ऐसा करने से घर में लक्ष्मी बढ़ती है।
 
6 :- किसी रोज संध्याकाल में गाय का कच्चा दूध मिट्टी के किसी बर्तन में भरकर बाएं हाथ से अपने सबसे छोटे बच्चे के सिर से सात बार उतारकर चौराहे पर रख आएं या किसी कुत्ते को पिला दें।
 
7 :- घर के किसी भी कार्य के लिए निकलते समय पहले विपरीत दिशा में 4 पग जाएं, इसके बाद कार्य पर चले जाएं, कार्य जरूर बनेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Khatu shyam train from indore : इंदौर से खाटू श्याम बाबा मंदिर जाने के लिए कौनसी ट्रेन है?

May 2024 Weekly Forecast: इस सप्ताह में किन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें नए सप्ताह का राशिफल

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

Char Dham Yatra : छोटा चार धाम की यात्रा से होती है 1 धाम की यात्रा पूर्ण, जानें बड़ा 4 धाम क्या है?

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

16 मई 2024 : आपका जन्मदिन

16 मई 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Baglamukhi Jayanti 2024, बगलामुखी जयंती, जानें शुभ समय, मंत्र और पूजा विधि

अगला लेख