Hanuman Chalisa

तुलसी के साथ लगाएं 4 और शुभ पौधे अपने आंगन, इस मॉनसून खूब बरसेगा धन

Webdunia
वास्तु में अनुसार जीवन में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए घर में तुलसी (Tulsi) का पौधा अवश्य लगाना चाहिए, क्योंकि तुलसी के आसपास से गुजरने वाली हवा शुद्ध एवं स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होती है। सकारात्मक ऊर्जा तरंगें हमेशा पूर्व से पश्चिम की ओर, उत्तर से दक्षिण की ओर एवं पूर्वोत्तर से दक्षिण-पश्चिम के नैऋत्य कोण की ओर प्रवाहित होती हैं।

इसलिए पूर्व एवं उत्तर दिशा में ऐसे पेड़-पौधे (tree and vastu) लगाएं, जिससे कि घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा के रास्ते में कोई रुकावट न आए। 
 
आइए जानते हैं तुलसी के अलावा किन-किन पौधों को घर में लगाना उचित रहता है- 
 
1. तुलसी Besil - हमेशा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं। तुलसी इस दिशा में लगाने से अत्यंत शुभ फल मिलता है। तुलसी के पौधे को साक्षात माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। तुलसी का पौधा घर में लगाने से श्रीहरि विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। 
 
2. शमी Shami - वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी का पौधा घर में लगाना काफी शुभ होता है। शमी के पौधे की पूजा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है, क्योंकि शमी के पौधे का संबंध शनिवार और शनिदेव से होता है। अगर शमी के पौधे को तुलसी के साथ लगाया जाए तो इससे दुगुना फायदा मिलने लगता है। 
 
3. केला Banana- केले का पेड़ घर की नेगेटिव एनर्जी दूर करने तथा घर में सुख-समृद्धि लाने का कार्य करता है। अत: केले का पेड़ घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। मान्यतानुसार तुलसी और केले का पौधा लगा दिया जाए तो घर में बरकत होती है तथा धन संबंधी परेशानियां दूर होती है। बस इस बात का ध्यान रखे कि दोनों पौधे एक साथ नहीं लगे हो। अगर आप तुलसी का पौधे घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर और केले का पौधा घर के मुख्य द्वार पर दाईं ओर लगाते हैं तो यह काफी शुभ माना जाता है। 
 
4. धतूरा Dhatura- मान्यतानुसार काले धतूरे के पौधे में शिव जी का वास होता है। और धतूरा भगवान शिव को अर्पित किया जाता है, जो‍कि उनके पूजन में विशेष शुभ माना जाता है और यह शिव जी को प्रिय भी है। अत: मंगलवार के दिन धतूरे के पौधे को घर पर लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। तुलसी के साथ अगर काले धतूरे का पौधा घर में लगा दिया जाए तो भगवान शिव जी की खास कृपा प्राप्त होती है।
 
5. चंपा champa- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर तुलसी, केला, चंपा, केतकी आदि पेड़-पौधे लगाना बेहद शुभ होते हैं। माना जाता है इन पौधों को घर पर लगाने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती। वैसे चंपा का पेड़ मंदिर के परिसर में वातावरण शुद्ध करने के लिए लगाया जाता है।

चंपा का पौधा वास्तु की दृष्टि से सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। लेकिन जब भी आप चंपा का पौधा लगाएं तो दिशा का ध्यान अवश्य रखें। इसके लिए उत्तर-पश्चिम दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है। इसके अलावा इसे दक्षिण-पूर्व में भी रखा जा सकता हैं। चंपा के फूलों का इस्तेमाल पूजा के दौरान भी किया जाता है, अत: यह सकारात्मकता का प्रतीक है। इसीलिए आप इसे घर में लगा सकते हैं। 

ALSO READ: मॉनसून स्पेशल : गुडलक प्लांट लगाकर चमका लीजिए अपना भाग्य

ALSO READ: Vastu Tips : 5 तस्वीरें, 5 प्रतिमाएं और 5 शुभ चीजें घर में रखेंगे तो चमक जाएगी किस्मत, बदल जाएंगे दिन

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं परेशानियां

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Kamada Ekadashi: कामदा एकादशी 2026: जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, फायदे और कब करें पारण?

Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल: आपके मूलांक के आधार पर जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 के अहम अवसर

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 मार्च, 2026)

28 March Birthday: आपको 28 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मार्च 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख