Hanuman Chalisa

पूजा घर के बारे में क्या कहते हैं वास्तु के नियम, आप भी जानिए

Webdunia
वास्तु के अनुसार घर के ईशान कोण में बना पूजा घर सबसे ज्यादा लाभदायी होता है, क्योंकि इस दिशा के अधिपति बृहस्पति देव हैं। और इस दिशा में बैठकर पूजा-पाठ करने से जहां पूजन में मन लगता है, वहीं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार भी होता है।
 
हर घर में पूजा को विशेष स्थान दिया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार देवी-देवताओं की कृपा हम पर बनी रहे, इसके लिए पूजा घर हमेशा वास्तु दोष से मुक्त होना चाहिए। ऐसे में हमारा ध्यान उत्तर पूर्व दिशा की तरफ जाता है, जो कि एकदम सही भी है। यहां पढ़ें पूजा घर को लेकर कुछ खास वास्तु टिप्स- 
 
9 वास्तु टिप्स :  
 
1. जहां पूजा घर वास्तु के नियमों के विपरीत होता है, वहां ध्यान और पूजा करते समय मन एकाग्र नहीं रह पाता है। इससे पूजा-पाठ का पूर्ण लाभ नहीं मिलता है।
 
2. एक ही मकान में कई पूजा घर होने पर घर के सदस्यों को मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 
 
3. भगवान को एक-दूसरे से कम से कम 1-2 इंच की दूरी पर रखें। 
 
4. अगर घर में एक ही भगवान की दो तस्वीरें हों तो दोनों को आमने-सामने बिलकुल न रखें। भगवान के आमने-सामने होने पर घर में आपसी तनाव बढ़ता है।
 
5. वास्तु विज्ञान के अनुसार पूजा घर पूर्व अथवा उत्तर दिशा में होना चाहिए। इन दिशाओं में पूजा घर होने पर घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। 
 
6. पूजा घर के ऊपर अथवा इसके अगल-बगल में शौचालय या स्नानघर नहीं होना चाहिए। 
 
7. अगर एक ही घर में कई लोग रहते हैं तो अलग-अलग पूजा घर बनवाने की बजाए मिल-जुलकर एक पूजा घर बनवाएं। 
 
8. अगर जगह की कमी के कारण शयन कक्ष में ही पूजा घर बनाना पड़े तो ध्यान रखें कि सोते समय भगवान की ओर पैर नहीं हो।
 
9. आजकल बहुत से लोग सीढ़ी के नीचे या तहखाने में पूजा घर बनवा लेते हैं, जो वास्तु के अनुसार उचित नहीं है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (26 मई, 2026)

26 May Birthday: आपको 26 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

घर की नैऋत्य दिशा में यदि यह 5 वस्तुएं रखी है तो होगा भारी नुकसान

Bada Mangal 2026: चौथा बड़ा मंगल 26 मई को, राशिनुसार आजमाएं यह खास उपाय

अगला लेख