यहां रखें अपने कीमती जेवर, ता‍कि 4 गुना हो घर का वैभव (6 टिप्स)

Webdunia
हम सभी के पास थोड़ा बहुत धन तो होता ही है। हम सभी यह चाहते हैं कि हमारा धन दिनों दिन बढ़ता रहे। आइए जानें कि हम अपनी धन-संपदा, कीमती सामग्री और आभूषण किस दिशा में कैसे रखें कि उसमें चौगुनी वृद्धि हो। 

ALSO READ: क्या आपकी कुंडली में है यह करोड़पति योग, पढ़ें 15 विशेष जानकारी
 
पूर्व दिशा : यहां घर की संपत्ति और तिजोरी रखना बहुत शुभ होता है इससे उपलब्ध सामग्री में वृद्धि होती रहती है।
 
पश्चिम दिशा : यहां धन-संपत्ति और आभूषण रखे जाएं तो घर का मुखिया बड़ी कठिनाई के साथ धन कमा पाता है।
 
उत्तर दिशा : नकद व आभूषण जिस अलमारी में रखते हैं, वह अलमारी भवन की उत्तर दिशा के कमरे में दक्षिण की दीवार से लगाकर रखना चाहिए। इस प्रकार रखने से अलमारी उत्तर दिशा की ओर खुलेगी, उसमें रखे
गए पैसे और आभूषण में हमेशा वृद्धि होती रहेगी।
 
दक्षिण दिशा : इस दिशा में धन, सोना, चांदी और आभूषण रखने से नुकसान तो नहीं होता परंतु बढ़ोत्तरी भी विशेष नहीं होती है।
 
ALSO READ: ऐसा हो मंदिर कि 'भगवान' भी रहने को मजबूर हो जाए....
 
सीढ़ियों के नीचे तिजोरी रखना शुभ नहीं होता है। सीढ़ियों या टायलेट के सामने भी तिजोरी नहीं रखना चाहिए। तिजोरी वाले कमरे में कबाड़ या मकड़ी के जाले होने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।
 
घर की तिजोरी के पल्ले पर बैठी हुई लक्ष्मीजी की तस्वीर जिसमें दो हाथी सूंड उठाए नजर आते हैं, लगाना बड़ा शुभ होता है। तिजोरी वाले कमरे का रंग क्रीम या ऑफ व्हाइट रखना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर क्या है खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त?

अक्षय तृतीया का जैन धर्म से क्या है कनेक्शन, जानें महत्व

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024 : 23 साल बाद अक्षय तृतीया पर इस बार क्यों नहीं होंगे विवाह?

Maa laxmi : रूठी हुई मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 07 मई का राशिफल

07 मई 2024 : आपका जन्मदिन

07 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

ChaturSagar Yog : चतुरसागर योग क्या होता है, जातक बन सकता है विश्व प्रसिद्ध

अगला लेख