Hanuman Chalisa

वास्तु : दिशा बदलने से बदल सकती है ऑफिस की दशा

Webdunia
वास्तु में दिशा का बहुत महत्व है। दिशा का यह महत्व घर के संदर्भ में तो है ही, ऑफिस के लिए घर से भी कहीं ज्यादा है, क्योंकि ऑफिस में दिन का ज्यादातर समय बीतता है। ऑफिस की और वहां बैठने की दिशा भी सही होनी चाहिए। वास्तु की दृष्टि से दफ्तर की स्थिति, उसमें बैठने की दिशा कुछ यूं होनी चाहिए-

 
* ऑफिस का मुंह उत्तर या पूर्व में खुले तो वास्तु की दृष्टि से यह सही होता है। 
 
* दक्षिण, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम तथा बीच के स्थान पर बने बेसमेंट के ऑफिस तो कतई शुभ नहीं होते।
 
* दफ्तर में बॉस जहां बैठे, उसकी पीठ के पीछे खिड़की नहीं होनी चाहिए।

* कंधे पर भी खिड़की अशुभ है।
 
* ऑफिस के प्रमुख के बैठने की जगह पर सिर के ऊपर जाल, पीठ के पीछे और कंधे के बगल में दरवाजा या खिड़की अथवा रोशनदान, ये सभी चीजें नुकसानदायक हैं।

* वास्तु की दृष्टि से ऑफिस गली के ऊपर होना भी अशुभ है। अगर ऑफिस हो भी तो गली के ऊपर बैठना, बाहर की तरफ देखना वास्तु की दृष्टि से यह स्थि‍ति उन्नति में बाधक है।
 
* गलियारे की सीध में बैठना भी वास्तु की दृष्टि से सही नहीं है।

* ऑफिस में वास्तु की दृष्टि से जब आप बैठें तो मुंह हमेशा उत्तर की तरफ होना चाहिए या फिर पूर्व की ओर। उत्तर-पूर्व की स्थिति भी बेहतर है।

* वास्तु की दृष्टि से ऑफिस के प्रमुख या मालिक के बैठने की जगह पर पीठ के पीछे ठोस दीवार का होना आवश्यक है। खिड़की बिलकुल नहीं होना चाहिए। मुंह के बिलकुल ठीक सामने खिड़की का होना फिर भी फलदायी है।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

Purnima date 2026: अधिकमास की पूर्णिमा का व्रत रखने का क्या है महत्व, जानिए पूजा मुहूर्त और विधि

अगला लेख