Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Fact Check: क्या पूरे देश में फिर से लगने वाला है लॉकडाउन? जानिए सच्चाई

Advertiesment
हमें फॉलो करें Fact Check: क्या पूरे देश में फिर से लगने वाला है लॉकडाउन? जानिए सच्चाई
, सोमवार, 19 अप्रैल 2021 (12:32 IST)
भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर खतरनाक रूप ले रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 2.74 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं और 1,619 से अधिक लोगों की मौत हो गई। ऐसे में कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार जल्द ही पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान कर सकती है।

क्या है दावा-

लोकमत वेबसाइट ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मोदी सरकार पूरे देश में फिर से पिछले साल की तरह लॉकडाउन लगाने वाली है।

क्या है सच-

भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस खबर का खंडन किया है। PIB ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल देश में लॉकडाउन नहीं लगने जा रहा है। PIB फैक्ट चेक ने ट्वीट किया है, “एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कोविड के प्रसार को रोकने के लिए सरकार पूरे देश में लॉकडाउन लगा सकती है। यह दावा फर्जी है।”


हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए एक इंटरव्यू में भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया है कि देश में फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगाया जा रहा है। लॉकडाउन के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि जल्दबाज़ी में लॉकडाउन लगाने जैसी स्थिति नहीं दिख रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना संक्रमण बढ़ा, राजधानी दिल्ली में 26 अप्रैल तक कर्फ्यू