Hanuman Chalisa

क्या 2000 साल पहले हो गई थी साइकिल की भविष्यवाणी, प्राचीन शिव मंदिर में मिली साइकिल की नक्काशी..

Webdunia
बुधवार, 25 जुलाई 2018 (13:16 IST)
तमिलनाडु में प्राचीन पंचवर्णास्वामी मंदिर में आज के समय की साइकिल की नक्काशी मिलने की खबर ने इन दिनों सनसनी मचा रखी है। प्रवीण मोहन ने कुछ दिन पहले एक वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि दो हजार साल पुराने पंचवर्णास्वामी मंदिर की एक दीवार पर साइकिल पर बैठे एक व्यक्ति की नक्काशी मिली है।

इतिहासकारों के अनुसार साइकिल का आविष्कार आज से करीब 200 साल पहले हुई थी, इसलिए इस प्राचीन शिव मंदिर में मौजूद यह साइकिल की कलाकृति एक भविष्यवाणी के रूप में देखी जा रही है। माना जा रहा है कि आज से 2000 साल पहले ही साइकिल जैसे कई वाहनों के आने की भविष्यवाणी कर दी गई थी। हालांकि, कुछ लोग इसे सिर्फ एक अफवाज मान रहे हैं।

आपको बता दें कि प्रवीण मोहन पहले व्यक्ति नहीं हैं, जो इस प्राचीन मंदिर में साइकिल की कलाकृति होने की खबर को सामने लाए। इससे पहले इतिहासकार डॉ. कालिकोवन ने भी इस बात का जिक्र किया है, जिसका उल्लेख ‘द हिंदू’ में जून 2015 में प्रकाशित हुए एक आलेख में मिल जाएगा। कालिकोवन के अनुसार 1920 में पंचवर्णास्वामी मंदिर का नवीनीकरण किया गया था, हो सकता उसी दौरान इस आकृति को बनाया गया हो।

हालांकि, पंचवर्णास्वामी मंदिर में बने साइकिल की नक्काशी के पीछे का सच किसी को भी नहीं पता।

वीडियो देखें-

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख