Hanuman Chalisa

Fact Check: क्या Telegram ऐप से भी मिल रहा Corona Vaccine के लिए अपॉइंटमेंट? जानिए सच

Webdunia
गुरुवार, 20 मई 2021 (12:55 IST)
देश में कोरोना टीकाकरण अभियान अपने तीसरे चरण में है, जिसमें 18 साल और अधिक उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लग रहा है। हालांकि, लोग वैक्सीन की कमी या आधिकारिक ऐप में कुछ तकनीकी गड़बड़ियों के कारण अपॉइंटमेंट लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस बीच एक पोस्टर शेयर दावा किया जा रहा है कि अब टेलीग्राम ऐप के जरिये भी कोरोना वैक्सीन के लिए अपॉइंटमेंट ली जा सकती है। हालांकि, सरकार ने टेलीग्राम ऐप के माध्यम से अपॉइंटमेंट लेने वाली खबरों को फर्जी बताया है।

क्या है वायरल पोस्टर में-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगी इस पोस्टर में लिखा गया है कि टेलिग्राम अकाउंट “MyGov Corona Vaccine Appt” के जरिये कोरोना वैक्सीन के लिए अपॉइंटमेंट बुक की जा सकती है। इसमें एक मोबाइल नंबर भी दिया गया है।

क्या है सच-

पोस्टर के वायरल होने के बाद केंद्र सरकार ने इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है। भारत सरकार की प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने ट्वीट कर कहा कि इस फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसमें बताया गया टेलीग्राम अकाउंट व नंबर भारत सरकार से संबंधित नहीं है।

PIB ने आगे बताया कि नागरिकों को cowin.gov.in, UMANG या Aarogya Setu ऐप पर ही कोरोना वैक्सीन के लिए अपॉइंटमेंट मिलेगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में 16 जनवरी 2021 से शुरू हुए कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत अब तक करीबन 18।70 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 लाख 76 हजार 70 मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 3,874 रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश, फिर याद आया मेरठ का केस

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

अगला लेख