Hanuman Chalisa

पूरी तरह से चॉकलेट से बना है यह घर, आप भी गुजार सकते हैं यहां एक रात

Webdunia
बुधवार, 3 अक्टूबर 2018 (15:00 IST)
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक घर की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। आखिर क्यों न हो.. वह है ही इतना खास.. जी हाँ, आपको यकीन नहीं होगा कि यह घर पूरी तरह से चॉकलेट से बना है। फ्रांस में बने इस घर की दीवार से लेकर छत तक सब कुछ चॉकलेट से बना है। यहां की घड़ी, किताबें, बेड, टेबल, फ्लॉरपॉट और यहां तक कि छोटा-सा तालाब भी चॉकलेट से बना हुआ है।
 
एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार इस चॉकलेट कॉटेज को जाने-माने आर्टिसन चॉकलेटियर जेन-लुक डीक्लूजेऊ ने बनाया है। इस 200 वर्ग फुट के शानदार कॉटेज को बनाने के लिए 1.5 टन चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया है। 
 
खास बात तो यह है कि आप इस घर में रह भी सकते हैं। होटल रिजर्वेशन वेबसाइट Booking.com के अनुसार जो भी इस कॉटेज में रहना चाहते हैं, वह इस साइट के जरिए 5 और 6 अक्टूबर को अपनी बुकिंग करा सकते हैं।
 
इंटरनेट पर वायरल हुई इस कॉटेज की तस्वीरों को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। इस चॉकलेट हाउस में एक नाइट का स्टे इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि कुछ लोग इस पर स्टडी करना चाहते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

अगला लेख