क्या कभी दीपिका-रणवीर ने किया था BJP के लिए प्रचार...जानिए वायरल तस्वीर का सच...

Webdunia
शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 (13:10 IST)
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) हिंसा के विरोध में छात्रों से मिलने के बाद से ही दीपिका पादुकोण और उनकी फिल्म ‘छपाक’ को लेकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी हुई है। अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दोनों के गले में भगवा रंग का गमछा है, जिस पर ‘भाजपा के लिए वोट करें’ लिखा हुआ है।
 
क्या है वायरल-
 
तस्वीर शेयर करते हुए फेसबुक यूजर Umar Khan Jamshedpur ने लिखा, ‘जब यही दीपिका पादुकोण भाजपा के लिए वोट मांग रही थी, तो यह देशभक्त थी, आज जब जेएनयू में आतंकवादियों के द्वारा हमले में छात्रों के समर्थन में खड़ी हो गई तो देशद्रोही हो गई।’
 
यह तस्वीर इसी कैप्शन के साथ ट्विटर पर भी शेयर किया जा रहा है।
 
क्या है सच-
 
हमने वायरल तस्वीर को रिवर्स सर्च किया, तो हमें पता चला कि ये तस्वीर नवंबर 2018 में मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में ली गई थी। शादी के बाद रणवीर-दीपिका दर्शन के लिए सिद्धिविनायक मंदिर गए थे। इस खबर को कई मीडिया हाउस ने कवर किया था। इन रिपोर्ट्स में साफ देखा जा सकता है कि दोनों के गमछे पर कुछ भी लिखा हुआ नहीं था।
 
बता दें कि पिछले साल अप्रैल महीने में लोकसभा चुनाव के समय भी ये तस्वीर खूब वायरल हुई थी।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल तस्वीर फेक है, जो फोटोशॉप के जरिये बनाई गई है। असल तस्वीर में गमछे पर कुछ भी लिखा हुआ नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

कारगिल युद्ध से पहले जम्मू कश्मीर के लिए हुई थी गुप्त वार्ता, क्या था चिनाब फॉर्मूला

CM हेमंत सोरेन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, सीआरपीएफ प्रतिनियुक्ति शुल्क माफ करने की मांग

UP : अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 राज्यों से 10 लोग गिरफ्तार

बरसात में कपड़ों से सीलन की स्मेल हटाने के लिए ये होममेड नुस्खा जरूर आजमाएं

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने अमित शाह को बताया आधुनिक भारत का लौह पुरुष

अगला लेख