Fact Check: क्या PM मोदी महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को दे रहे श्रद्धांजलि? जानिए पूरा सच

Webdunia
मंगलवार, 19 जनवरी 2021 (11:52 IST)
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रही है। पोस्ट में पीएम मोदी की दो तस्वीरें हैं, जिसमें वह दो अलग-अलग मूर्तियों पर माल्यार्पण करते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि PM मोदी पहली फोटो में महात्मा गांधी और दूसरी फोटो में गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रहे हैं।

क्या है वायरल-

पीएम मोदी की तस्वीरें शेयर करते हुए एक फेसबुक यूजर ने लिखा है- “गोली खाकर मरने वाले गांधी को भी नमन कर रहा है और गोली मारने वाले गोडसे को भी नमन कर रहा है। यह दो मुहा सांप है सबको बचने की जरूरत है”



क्या है सच-

पड़ताल शुरू करते हुए हमने दोनों फोटो को गूगल पर रिवर्स सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें पहली फोटो ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की वेबसाइट पर मिली। वेबसाइट के मुताबिक, पीएम मोदी की यह फोटो 30 सितंबर, 2018 को उनके राजकोट स्थित महात्मा गांधी संग्रहालय के दौरे की है। वेबसाइट ने इस फोटो के साथ खबर को 15 अक्टूबर, 2018 को पब्लिश किया था।

वहीं, दूसरी फोटो हमें ऑल इंडिया रेडियो के 6 अप्रैल 2017 के एक ट्वीट में मिली। ट्वीट के मुताबिक, यह भाजपा मुख्यालय की तस्वीर है। भाजपा स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की श्रद्धांजलि दी थी।

वेबदुनिया की पड़ताल में वायरल हो रहा पोस्ट फेक निकला। फोटो में पीएम मोदी गोडसे की मूर्ति पर नहीं बल्कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मालेगांव केस को लेकर CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- आस्था को कलंकित करने वालों के चेहरे हुए बेनकाब

NCB को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध दवा गिरोह का भंडाफोड़, 20 करोड़ रुपए की दवाएं जब्‍त

प्रदेश में ड्रोन से डर फैलाया तो नहीं बख्शे जाएंगे, CM योगी ने दिए सख्त एक्शन के आदेश

UP : भोगनीपुर में बाढ़ ने मचाई तबाही, क्योंटरा गांव जलमग्न, छतें बनीं अस्थाई घर

UP के 14 जिले बाढ़ की चपेट में, 80 हजार लोग प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

अगला लेख