Fact Check: किसान महापंचायत में राकेश टिकैत ने लगाए अल्लाह-हू-अकबर के नारे? जानिए पूरा सच

Webdunia
मंगलवार, 7 सितम्बर 2021 (16:59 IST)
5 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत आयोजित की गई थी। अब भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टिकैत 'अल्ला-हू-अकबर' का नारा लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए यूज़र्स राकेश टिकैत की आलोचना कर रहे हैं और उनपर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगा रहे हैं।

क्या हो रहा वायरल?

ट्विटर यूजर आदित्य त्रिवेदी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मुजफ्फरनगर महापंचायत में पहुंचे टिकैत, लगायें अल्लाह हू अकबर के नारे! ये किसान आंदोलन है? ये मोदी- योगी का विरोध है या किसी विशेष चीज़ को समर्थन?"

भाजपा कार्यकर्ता प्रीति गांधी ने वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, “'अल्ला-हू-अकबर' का कृषि कानूनों से क्या लेना-देना है”?

वहीं, ट्विटर यूज़र शेफाली वैद्य ने टिकैत की तुलना तालिबान से करते हुए लिखा, “क्यूट. टिकैत और तालिबान एक ही भाषा बोलते हैं।”

क्या है सच्चाई?

राकेश टिकैत के फेसबुक पेज से किसान महापंचायत से उनके भाषण को लाइव किया गया था। वीडियो में 11 मिनट 24वें सेकंड पर राकेश टिकैत को कहते हुए सुना जा सकता है कि "इस तरह की सरकारें यदि देश में होंगी तो ये दंगे करवाने का काम करेंगी। पहले भी नारे लगते थे जब टिकैत साहब थे। अल्लाहू अकबर...."

राकेश टिकैत के इस नारे के जवाब में नीचे से आवाज आती है, "हर हर महादेव।" ऐसे ही राकेश टिकैत ने कई बार "अल्लाहू अकबर" कहा और भीड़ ने "हर हर महादेव" कहा।

उसके बाद टिकैत बोले, "ये नारे लगते थे। हर हर महादेव और अल्लाहू अकबर के नारे इसी धरती पर लगते थे। ये नारे हमेशा लगते रहेंगे। दंगा यहां पर नहीं होगा। ये तोड़ने का काम करेंगे, हम जोड़ने का काम करेंगे।"
 
वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि असल वीडियो के एक छोटे से हिस्से को शेयर कर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। दरअसल, राकेश टिकैत कह रहे थे कि उनके पिता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के समय में भी हर-हर महादेवऔर अल्लाहू-अकबर के नारे लगाए जाते थे और ये अब भी लगाए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

जिंदगी पर भारी पड़ा रील का नशा, गिरने से 'यमराज' की मौत

कठुआ ऑपरेशन में कुल 9 की मौत, इनमें 5 आतंकवादी और 4 जवान

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, रूसी सशस्त्र बलों में सेवारत 18 में से 16 भारतीय लापता

चीख-पुकार, हिलती इमारतें, धुल का गुबार, हजारों के मरने की आशंका, भूकंप से तबाही की आंखों देखी

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में 1.50 लाख अवमानना ​​मामले लंबित, सरकार ने संसद में दी जानकारी

अगला लेख