Hanuman Chalisa

...जब नशे में धुत्त शख्स ने निगला जिंदा सांप, जानें आगे क्या हुआ

Webdunia
मंगलवार, 11 सितम्बर 2018 (16:15 IST)
उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक अजब मामला सामने आया है, जिसमें यहाँ के रजबपुर थानाक्षेत्र में शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने जिंदा सांप निगल लिया। सांप को निगलने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। सांप को पकड़कर उसके साथ खिलवाड़ करते हुए उस व्यक्ति का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

दरअसल, अमरोहा के गांव चकबदौनिया निवासी महिपाल सिंह (40) एक मजदूर था। उसके घर में पत्नी के अलावा तीन बेटियां और एक छोटा बेटा है। ग्रामीणों के मुताबिक महीलाल शराब का आदी था। शनिवार को भी उसने खूब शराब पी।

नशे में धुत्त जब महीलाल सड़क पर घूम रहा था तभी उसे एक छोटा सांप दिखा। उसने दौड़कर सांप को पकड़ लिया। इस दौरान कुछ अन्य लोग भी वहाँ पहुँच गए। लोगों को इकट्ठा होता देख उसने सांप के साथ खिलवाड़ करना शुरू कर दिया। कई बार उसे मुट्ठी में बंद किया तो कई बार अपने गले में डाला।

इसी दौरान लोगों के उकसावे में आकर उसने सांप को मुँह के अंदर रख लिया। लेकिन सांप उसके पेट में चला गया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके परिजनों को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, तो उसे झाड़-फूँक के लिए सपेरों के पास लेकर पहुँचे। लेकिन वहाँ उसकी मौत हो गई।

सांप के साथ खिलवाड़ करते वक्त कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया था। उस वीडियो के वायरल होने पर मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

सम्राट विक्रमादित्य के सम्मान में स्थापित होगा देश का सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्‍ट्रीय अलंकरण सम्मान : मोहन यादव

CM योगी ने जारी रखा जनसेवा अनुष्ठान, जनता दर्शन का किया आयोजन, 150 लोगों से की मुलाकात

यूपी में औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर बनेंगे रोजगार के बड़े इंजन

योगी सरकार ने संचारी रोग नियंत्रण में रचा इतिहास, मृत्यु दर में आई उल्लेखनीय कमी

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

अगला लेख