Hanuman Chalisa

क्या आपके फेसबुक अकाउंट का बना लिया गया है क्लोन.. जानिए वायरल मैसेज का सच..

Webdunia
मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018 (12:47 IST)
सोशल मीडिया पर एक मैसेज काफी वायरल हो रहा है, जिसके बाद फेसबुक यूजर्स टेंशन में आ गए हैं। इस वायरल मैसेज में दावा किया गया कि आपके फेसबुक अकाउंट का क्लोन बना लिया गया है और उससे फ्रेंड रिक्वेस्ट आ रही है। इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों को फॉरवर्ड करने की सलाह भी दी गई है। दरअसल, हाल ही में फेसबुक ने 5 करोड़ यूजर्स के अकाउंट हैक होने की बात कही थी, जिसके बाद से इस तरह का मैसेज वायरल हो रहा है।

क्या है वह वायरल मैसेज..

‘कल मुझे आपकी तरफ से एक और फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली, जिसे मैंने नजरअंदाज कर दिया ताकि आप अपना अकाउंट चेक कर सकें। अपनी उंगली को इस मैसेज पर तब तक रखें जब तक फॉरवर्ड बटन न दिखें, उसके बाद इस मैसेज को उन सभी लोगों को फॉरवर्ड करें, जिन्हें आप करना चाहते हैं। मैंने सभी लोगों को कर दिया है। गुड लक!’

 
कितनी सच्चाई है इस मैसेज में..

इस तरह का कोई मैसेज आपके पास आए, तो उसे या तो नजरअंदाज कर दें या फिर डिलीट करें, लेकिन आगे किसी और को फॉरवर्ड न करें, क्योंकि यह मैसेज फेक है। फेसबुक का कहना है कि इस वायरल मैसेज का अकाउंट क्लोनिंग से कोई भी संबंध नहीं है। यह मैसेज फेक है।



आपको बता दें कि वर्ष 2016 में भी इस तरह की मास क्लोनिंग स्कैम की खबरें आई थीं।

क्लोन अकाउंट क्या है?

यदि कोई व्यक्ति आपके फेसबुक अकाउंट से आपकी फोटो, नाम और अपाकी अन्य जानकारियां चुराकर इसी नाम और फोटो के साथ दूसरा फेसबुक अकाउंट बना लेता है, तो उस अकाउंट को क्लोन अकाउंट कहते हैं।

आपके अकाउंट का क्लोन है या नहीं, कैसे चेक करें?

आपके अकाउंट का क्लोन बना है या नहीं, यह जानने के लिए आपको फेसबुक पर अपना नाम सर्च करना होगा। आपके नाम जैसे और भी अकाउंट्स हो सकते हैं लेकिन नाम और फोटो भी अगर एक जैसा हो, तो तुरंत फेसबुक को रिपोर्ट करें। फेसबुक उसे डिलीट कर देगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांग्रेस और TMC में डील फाइनल! सोनिया गांधी ने दिए 2 प्रस्ताव, क्या बोलीं ममता बनर्जी

Ola, Ather, TVS, Hero, Bajaj में से कौनसा EV आपके लिए बेस्ट, TOP 10 स्कूटर

'दिल बहलाने को ग़ालिब...' पीएम मोदी के रिकॉर्ड पर भड़की कांग्रेस; नेहरू से तुलना वाली तस्वीर शेयर कर लगाया गंभीर आरोप

इंटरनेट पर फिर छाया 'Melodi' का जादू! पीएम मोदी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर इटली की पीएम मेलोनी ने खास अंदाज में दी बधाई

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), क्या यह सचमुच ‘मोदी-शाह का मास्टर स्ट्रोक’ है?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: मीनाक्षी नटराजन को बड़ा झटका, नामांकन मामले में सुनवाई शुक्रवार को

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! TMC सांसद प्रकाश चिक बड़ाइक ने छोड़ी राज्यसभा

गुजरात में लोकरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था, GPS ट्रैकर और AI टेक्नोलॉजी का होगा इस्तेमाल, कच्छ की 6 सड़कें होंगी फोरलेन

TMC में बगावत के बीच सायोनी घोष पर सबकी नजर, ममता की सबसे करीबी सांसद क्यों बनीं चर्चा का केंद्र?

क्यों हो रहा है स्वीडन में किशोरों को जेल भेजने पर विचार?

अगला लेख