Hanuman Chalisa

Fact Check: जानें, क्या है नकली काजू बनाने की इस मशीन का पूरा सच

Webdunia
मंगलवार, 25 अगस्त 2020 (18:37 IST)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि मशीन के जरिये नकली काजू बनाए जा रहे हैं। यूजर्स का दावा है कि नकली काजू बनाकर मार्केट में बेचे जा रहे हैं। नकली काजू की बिक्री को लेकर सतर्क करने के दावे के साथ यह वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में-

ट्विटर यूजर @ProfMKay ने लिखा, “मेरे एक दोस्त ने ये वीडियो पोस्ट करने के लिए भेजा, अब हमारे पास एक और समस्या आ गई है। कृपया काजू खरीदने से पहले चेक करें।” यह वीडियो 4,000 से ज्यादा बार देखा गया।

क्या है सच-

@ProfMKay के ट्वीट कर कई यूजर्स ने रिप्लाई किया है कि ये नकली काजू नहीं बल्कि काजू के आकार वाले बिस्किट हैं। एक यूजर ने लिखा- “ये नकली काजू नहीं हैं। ये काजू के आकार वाले बिस्किट हैं। ये आटे की शीट है जिसे मशीन काजू के आकार में काट रही है।” यूजर ने इसके साथ ऐसी ही एक मशीन की फोटो और एक काजू के आकार वाले बिस्किट के पैकेट की फोटो भी शेयर की है।

हमने यूट्यूब पर सर्च किया तो हमें तुषार पंड्या नामक यूजर का एक वीडियो मिला, जिसमें वायरल वीडियो जैसी ही मशीन नजर आई। वीडियो पोस्ट करते हुए तुषार ने लिखा था- ‘काजू निमकी बनाने की मशीन’।
 
वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि सोशल मीडिया पर वायरल नकली काजू बनाए जाने का दावा फेक है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

“गो बैक टू इंडिया” — भारतीय कपल के साथ नस्लवाद, सोशल मीडिया पर उठे Xenophobia के सवाल [VIDEO]

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष निबंध

सुप्रीम कोर्ट से विनेश फोगाट को बड़ी राहत: एशियन गेम्स 2026 ट्रायल्स में मिलेंगी जगह, खेल संघों को लेकर कही बड़ी बात

राहुल गांधी ने क्‍यों एक खबर की क्‍लिप शेयर कर कहा इसे ध्‍यान से पढ़ो, क्‍या है CBSE और OSM टेंडर से कनेक्‍शन?

Karnataka Politics : डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के लिए लिखी भावुक पोस्ट, इशारों-इशारों में दिया यह संदेश

अगला लेख