क्या सऊदी के मुफ्ती ने जारी किया ये फतवा- ‘भूख लगने पर अपनी पत्नियों को खा सकते हैं पति’...

Webdunia
मंगलवार, 30 जुलाई 2019 (15:02 IST)
सोशल मीडिया में एक पोस्ट कई दिनों से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि सऊदी के एक मुफ्ती ने एक विचित्र फतवा जारी करते हुए कहा है कि भूख लगने पर पति अपनी पत्नियों को खा सकते हैं। इस दावे के साथ कथित मौलवी और ‘द मिरर’ की एक खबर की तस्वीर भी शेयर की जा रही है।
 
क्‍या है वायरल पोस्‍ट
 
फेसबुक पेज We Support Republic पर दर्शन भवसार नाम के यूजर ने एक पोस्ट शेयर किया- यह दुनिया का शीर्ष मुस्लिम मौलवी है! अजीज बिन अब्दुल्ला। इसने फतवा जारी कर कहा कि ‘भूख लगने पर अपनी पत्नियों को खा सकते हैं पति।

क्या है सच
 
वेबदुनिया ने सबसे पहले ‘द मिरर’ की वह खबर सर्च की, तो पाया कि यह खबर 2015 की है न कि अभी की। इस खबर में फतवे के बारे में लिखा गया था कि पति अपनी पत्नी को भूख लगने पर खा सकता है।
 
साथ ही, हमें 'इंडिया टुडे' की 2015 की एक रिपोर्ट भी मिली। जब इस रिपोर्ट को पूरा पढ़ा तो आखिरी पैराग्राफ में लिखा था कि मुफ्ती ने इस तरह के फतवे से इनकार किया है। रिपोर्ट में यह भी लिखा गया कि इस फतवे की बात को व्यंग्यात्मक तरीके से कहा गया था।
 
दरअसल, यह फतवा मोरक्को के एक व्यंग्यकार ब्लॉगर इसराफेल अल-मगरिबी का एक सटायर आर्टिकल था। यहीं से यह खबर फैलती चली गई।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल खबर एक व्यंग्यात्मक लेख था, जिसे 2015 में ही खारिज कर दिया गया था लेकिन अभी भी यह सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

कांग्रेस पर जमकर भड़के सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- विपक्ष का चरित्र गिरगिट जैसा

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

अगला लेख