आसमान में उड़ती दिखीं हजारों मछलियाँ, सोशल मीडिया पर VIRAL हुआ VIDEO

Webdunia
बुधवार, 5 सितम्बर 2018 (16:45 IST)
‘अगर आप उटाह की सुदूर झीलों पर मछलियाँ को उड़ते देखें तो हैरान मत होना’- इस कैप्शन के साथ 24 अगस्त को एक वीडियो शेयर किया गया, जो झट वायरल हो गया। जिसने भी वह वीडियो देखा, वह इस नजारे से अभिभूत हो गया। दरअसल यह घटना उटाह की एक झील में मछली गिराने की है, जिसे देखकर लगता है जैसे आसमान से मछलियाँ बरस रही हों। इस वीडियो को उटाह डिविजन ऑफ वाइल्डलाइफ रिसोर्सेज (Utah DWR) ने फेसबुक पर शेयर किया था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मछलियों को प्लेन से झील में डाला जा रहा है, जिससे ये मछलियाँ  उड़ती हुई झीलों में गिर रही हैं।

क्या है इसका कारण..

उटाह की इस झील में मछलियाँ नहीं हैं, इसलिए यहाँ मछलियों को स्टॉक किया जाता रहा है। झीलों में प्लेन से मछलियाँ डालने का कारण यह है कि उँचाई पर और सुदूर होने के कारण झील तक सड़क आदि की सुविधा नहीं है। जिसके चलते यहाँ मछलियाँ पहुँचाने में काफी वक्त लगता है, जिससे मछलियों के मरने का खतरा होता है।

इसी कारण मछलियों को प्लेन से लाकर झील में छोड़ा जाता है। साथ ही, ये मछलियाँ काफी छोटी होती हैं और ऊपर से गिराने पर उनको कोई खतरा नहीं होता। Utah DWR का कहना है कि इस तरह मछलियों को झील में डालने से करीब 95 प्रतिशत मछलियाँ जीवित रहती हैं।

वायरल वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

अपराध की दुनिया का सबसे करीबी दोस्‍त शेरू कैसे बन गया चंदन मिश्रा का जानी दुश्‍मन, सरेआम हत्‍या से बिहार में बवाल

अजमेर शहर में जल प्रलय, सड़कों पर लोग बहते दिखे, शहर की गलियां नदी बन गई

'सामना' में बोले उद्धव ठाकरे, ठाकरे सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान

UP में पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा, 4 युवाओं के प्रमाण पत्र निकले फर्जी

वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 5 गिरफ्तार

अगला लेख