गायों को लेकर आमतौर पर लोगों के मन में असीम श्रद्धा रहती हैं। कुछ धर्मों में इनके दर्शन पवित्र माने जाते हैं। गूगल ने इसके उलट एक गाय का चेहरा छुपा दिया। यह तस्वीर जैसी ही सामने आई सोशल मीडिया में धमाका हो गया। जानिए क्यों सोशल मीडिया पर हो रही है इस तस्वीर को लेकर जोरदार चर्चा?
यह गाय की तस्वीर गूगल के कैमरे से ब्रिटेन के कैंबिज के कोए फेन में खींची गई थी। माना जा रहा है कि जैसा इंसानों के साथ बिना इजाजत फोटो लेने पर तस्वीर धुंधली करने का नियम अपनाया जाता है, गूगन ने गाय के साथ भी यही किया। यह प्राइवेसी पॉलिसी के तहत किया गया एक्ट है।
इस गाय का सोशल मीडिया पर वायरल होने का आलम यह है कि जिस ट्वीट में यह सामने आई वह ट्वीट 9,000 से अधिक बार रीट्वीट हो गई। इसके बाद गूगल ने भी माना कि उनकी चेहरा धुंधली करने की पॉलिसी कुछ ज्यादा ही गंभीरता से फॉलो कर ली गई हैं।