Hanuman Chalisa

क्या RO का पानी आपकी सेहत के लिए हानिकारक है...जानिए सच...

Webdunia
शुक्रवार, 17 मई 2019 (19:20 IST)
आजकल पानी को फिल्टर करने के लिए हरेक के घर में RO (Reverse Osmosis)  सिस्टम लगा हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया पर तीन PDF फाइल वायरल हो रही है, जो काफी चौंकाने करने वाली हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) की एक रिपोर्ट का हवाला देकर इसमें दावा किया गया है कि आरओ का पानी आपकी सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक है।
 
वायरल पीडीएफ देखें-

 
सच क्या है?
 
वायरल PDF में WHO की जिस रिपोर्ट का जिक्र किया गया है, वह सच में है। WHO ने 2005 में ‘HEALTH RISKS FROM DRINKING  DEMINERALISED WATER’ शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की थी। इसके अनुसार फिल्टर किया हुआ या RO का पानी आपके स्वास्थ्य की दृष्टि से सुरक्षित नहीं है।
 
WHO की रिपोर्ट के अनुसार, जब RO पानी फिल्टर करता है तो वह इस पानी में से बैक्टीरिया के साथ-साथ मिनरल्स और टीडीएस (Total Dissolved Solids) को भी पूरी तरह से निकाल देता है। TDS का अर्थ है पानी में घुले सूक्ष्म पदार्थ। इनमें सोडियम, फ्लोराइड, आयरन, क्लोराइड, कैल्शियम, मैग्निशियम, नाइट्रेट जैसे पदार्थ होते हैं, जो कि मानव शरीर के लिए आवश्यक हैं। RO का पानी फिल्टर करने में पानी में उपस्थित जरूरी कैल्शियम और मैग्नीशियम 90% से 99% तक नष्ट हो जाते हैं।
 
इस तरह का पानी लगातार लंबे समय तक पीने से आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके लगातार सेवन से आपको हृदय संबंधी विकार, थकान महसूस होना, मानसिक कमजोरी और मांसपेशियों में ऐठन या सिरदर्द जैसे कई रोग हो सकते हैं। WHO की रिपोर्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
 
बता दें कि आजकल ऐसे RO सिस्टम आने लगे हैं जिनमें TDS कंट्रोलर भी लगे होते हैं। इसलिए आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपने RO से जो पानी पी रहे हैं, वह जहरीला तो बिल्कुल नहीं हैं, लेकिन थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है। RO में TDS कंट्रोलर की मदद से अपनी जरूरत के अनुसार TDS की मात्रा के लिए सेट जरूर करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

एसआईटी ने की अग्निकांड स्थल की पड़ताल, घायलों से भी मिला जांच दल

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

अगला लेख