Hanuman Chalisa

वायरल न्यूज़, मुस्लिम युवक ने हिंदू बच्चे की जान बचाने के लिए तोड़ा रोजा

Webdunia
सोमवार, 4 जून 2018 (11:58 IST)
एक खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है कि एक मुस्लिम युवक ने एक हिन्दू परिवार के बच्चे की जान बचाने के लिए रोजा तोड़ा। दरअसल, दरभंगा के मोहम्मद अशफाक ने अपना रोजा तोड़कर बच्चे को खून दिया ताकि उसकी जान बच सके। इस तरह, अशफाक ने जाति और धर्म के नाम पर एक दूसरे से नफरत करने वाले लोगों को संदेश दिया है कि इंसानियत से बढ़कर कोई मजहब नहीं होता है।
 
जानें, क्या है पूरा मामला..  
 
दरभंगा के एसएसबी जवान रमेश कुमार सिंह की पत्नी आरती ने एक निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद एक बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन जन्म के बाद ही बच्चे की हालत बिगड़ने लगी, तो उसे आईसीयू में रखा गया। डॉक्टरों ने बच्चे को बचाने के लिए खून की मांग की, लेकिन नवजात बच्चे का ब्लड ग्रुप ओ-नेगेटिव होने के कारण खून आसानी से नहीं मिल पा रहा था।
 
बच्चे को बचाने के लिए परिवारवालों ने सोशल मीडिया पर मैसेज भेजा। सोशल मीडिया के जरिये जब यह मैसेज मोहम्मद अशफाक तक पहुंचा, तो उसने तुरंत पीड़ित परिवार से संपर्क किया और अस्पताल पहुंच गया। लेकिन रोजे पर होने के कारण डॉक्टरों ने उसका खून लेने से इनकार कर दिया। लेकिन अशफाक ने देर न करते हुए बच्चे की जान बचाने का फैसला किया। अशफाक ने पानी पीकर और कुछ खाकर अपना रोजा खोला, जिसके बाद डॉक्टर ने उनका खून निकाला और बच्चे की जान बच गई।
 
बच्चे की जान बचाने के बाद अशफाक ने कहा, “किसी इंसान की जान बचाना, रोजे से ज्यादा मायने रखता है। रोजा तो मैं बाद में भी रख सकता हूं, लेकिन अगर किसी की जिंदगी चली गई तो फिर लौट कर नहीं आ सकती। मुझे इस बात से भी कोई फर्क नहीं पड़ता कि बच्चा किस जाति या धर्म का है”।
 
अशफाक की ही तरह, बिहार के गोपालगंज के जावेद आलम 8 साल के थैलीसिमिया पीड़ित पुनीत के लिए और देहरादून के आरिफ खान लीवर संक्रमण से ग्रसित अजय के लिए रोजा तोड़कर इंसानियत की मिसाल पेश कर चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Top News 28 May: अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला; पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द, IPL में RR की जीत

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

अगला लेख