Hanuman Chalisa

क्या अमित शाह ने कहा...चोरी और मुनाफाखोरी बनियों की आदत...जानिए सच...

Webdunia
बुधवार, 12 दिसंबर 2018 (13:26 IST)
सोशल मीडिया पर एक अखबार की कटिंग खूब शेयर की जा रही है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने देश के बनिया समाज और व्यापारियों की तुलना चोरों से की है। दावा किया जा रहा है कि अमित शाह ने राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले बूंदी में रैली के दौरान कहा- ‘चोरी और मुनाफाखोरी बनियों की आदत। किसानों की बर्बादी का मुख्य कारण बनिया ही है’। वायरल अखबार की कटिंग के साथ ही कई यूजर्स ने अमित शाह के इसी कथित बयान को अपने टाइमलाइन पर भी शेयर किया है और भाजपा पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि जिस बनिया समाज ने हिन्दुत्व के नाम पर भाजपा को वोट दिया था, उनका अमित शाह ने हृदय से आभार प्रकट किया है।

अखबार की इस कटिंग को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

ट्विटर के अलावा फेसुबक और व्हाट्सऐप पर भी अमित शाह का यह कथित बयान काफी शेयर किया जा रहा है।

सच क्या है?

जब हमने इस बयान को गूगल पर सर्च किया, तो हमें इस बयान से संबंधित कोई भी खबर नहीं मिली।

भाजपा ने 3 दिसंबर को अमित शाह की बूंदी रैली का एक ‍वीडियो ट्वीट किया था। उस वीडियो में भी हमें वायरल बयान नहीं मिला।

हमारी पड़ताल में बनिया समाज और व्यापारियों की तुलना चोरों से करने वाला अमित शाह का बयान फर्जी साबित हुआ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

100 साल पहले ही अमेरिका की सड़कों पर दौड़ रही थीं इलेक्ट्रिक कारें (EV), कैसे गायब हो गईं? चौंकाने वाला सच

चॉकलेट केबिन चलाने वाली महिला बनीं वडोदरा की नई मेयर! गीता बेन मकवाना की प्रेरणादायक कहानी जीत लेगी आपका दिल

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

यूपी में जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

हमीरपुर में बेतवा नदी पर गिरा निर्माणाधीन पुल, आंधी-तूफान के बीच मलबे में दबे मजदूर, 6 की मौत

अगला लेख