Festival Posters

क्या कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने अपनी रैली में पाकिस्तानी झंडा लहराया.. जानिए सच..

Webdunia
शुक्रवार, 30 नवंबर 2018 (13:28 IST)
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 7 दिसंबर को मतदान होने वाला है। कहा जा रहा है कि राजस्थान में इस बार सत्ताधीन भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। राज्य में बढ़ती चुनावी सरगर्मी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अशोक गहलोत एक रैली में मंच पर खड़े होकर हरे रंग का एक झंडा लहराते दिखाई दे रहे हैं। फेसबुक, ट्विटर और व्हॉट्सऐप पर इस वीडियो को काफी शेयर जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि गहलोत ने अपनी चुनावी रैली में पाकिस्तान का झंडा लहराया।

क्या है वायरल वीडियो में?

10 सेकंड के इस वीडियो में एक मंच है। मंच पर कई लोग हैं। इनमें से एक शख्स हरा झंडा लहरा रहा है। सामने भीड़ है। भीड़ में कुछ लोगों के हाथ में तिरंगे हैं, लेकिन कई अन्य लोगों के हाथ में चांद-सितारा वाले हरे झंडे हैं। मंच पर जो शख्स झंडा लहरा रहा था, वह कुछ सेकेंड बाद झंडा किसी और को देकर पीछे की तरफ मुड़ता है, तब उसका चेहरा दिखता है और वह शख्स है.. कांग्रेस नेता अशोक गहलोत। इस वीडियो के साथ लोग दावा कर रहे हैं कि अशोक गहलोत ने अपनी चुनावी रैली में पाकिस्तान का झंडा लहराया।



आइए जानते हैं.. क्या है सच्चाई..

आपको बता दें कि वायरल वीडियो फेक नहीं, बिल्कुल सही है। अशोक गहलोत वाकई में हरा झंडा लहरा रहे थे। लेकिन इस वीडियो के साथ जो दावा किया जा रहा है कि गहलोत ने अपनी चुनावी रैली में पाकिस्तान का झंडा लहराया, वह सरासर झूठ है। अशोक गहलोत जो झंडा लहरा रहे थे, वह प्लेन हरा झंडा है, न कि पाकिस्तानी झंडा। पाकिस्तानी झंडे में दो रंग होते हैं, एक हरा और दूसरा सफेद। हरे रंग के हिस्से पर चांद और पांच कोनों वाला सितारा होता है।

अब हम आपको बताते हैं भीड़ के हाथों में मौजूद हरे झंडों के बारे में। भीड़ ने जो हरे झंडे लहराए वो पूरी तरह से हरे झंडे थे, जिनपर चांद सितारे तो थे, लेकिन सफेद पट्टी नहीं है। यह पाकिस्तानी नहीं, बल्कि इस्लामिक झंडे हैं। जैसे हिंदू धार्मिक अवसरों पर लोग घरों में धर्म का प्रतीक भगवा ध्वज लगाते हैं, वैसे ही इस्लाम में भी ऐसे अवसरों पर चांद-सितारे वाला हरा झंडा लगाने और लहराने की परंपरा है।

वायरल वीडियो कब का है?

यह वीडियो 20 नवंबर का है और मौका था ईद मिलादुन्नबी का। इस अवसर पर कांग्रस नेता अशोक गहलोत को जोधपुर में एक कार्यक्रम में बुलाया गया था। वहां उन्होंने जुलूस को रवाना करने के लिए एक हरा झंडा लहराया था। अशोक गहलोत ने अपने फेसुबक और ट्विटर अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट भी किया था।


सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी के आरोपों का MEA ने दिया जवाब, विदेशी नेताओं से मुलाकात की लिस्ट की जारी, देखें कौनसे नेताओं के नाम

Ahmedabad Plane Crash : एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में हुआ बड़ा खुलासा, ब्रिटेन भेजे गए शवों में मिला खतरनाक केमिकल

Putin India Visit : रूस की दोस्ती से समुद्र में भारत की ताकत दोगुनी, रूस देगा नई न्यूक्लियर सबमरीन

19 मिनट का वायरल वीडियो क्या है? सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों की पूरी सच्चाई, शेयर किया तो बढ़ सकती है मुश्किलें

किसकी सैलरी सबसे ज्यादा, व्लादिमीर पुतिन की या PM मोदी की? इस मामले में ट्रंप का क्या है हाल

सभी देखें

नवीनतम

Delhi Air Pollution : प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर मिर्च स्प्रे, 4 को 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

एस-400 की अतिरिक्त खरीद में भारत की दिलचस्पी, रूस ने की एसयू-57 लड़ाकू विमान देने की पेशकश, दोंनों देशों के रक्षामंत्रियों की बैठक में क्या हुआ

राहुल गांधी के आरोपों का MEA ने दिया जवाब, विदेशी नेताओं से मुलाकात की लिस्ट की जारी, देखें कौनसे नेताओं के नाम

Putin India Visit : एक ही कार में प्रधानमंत्री आवास पहुंचे PM मोदी और पुतिन, कार में दोनों नेताओं ने ली सेल्फी, क्रेमलिन का आया बयान

राष्ट्र की संस्कृति समाप्त हो जाए तो वह पहचान खो देता है : मुख्यमंत्री योगी

अगला लेख