क्या राहुल गांधी के जन्म के वक्त मौजूद नर्स सिर्फ 13 साल की थी...जानिए सच...

Webdunia
बुधवार, 12 जून 2019 (12:24 IST)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से 4.31 लाख मतों के अंतर से चुनाव जीता। इसलिए राहुल गांधी हाल ही में वायनाड के लोगों का आभार व्यक्त करने के लिए वहां गए थे। इस दौरान वह अपने जन्म के वक्त मौजूद रिटायर्ड नर्स राजम्मा ववाथिल से भी मिले थे। अब, सोशल मीडिया पर कई लोग दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस, राजम्मा का राहुल गांधी के जन्म के समय मौजूद होने को लेकर झूठ बोल रही है। राजम्मा अभी 62 वर्ष की हैं, तो वह राहुल गांधी के जन्म के वक्त सिर्फ 13 साल की रही होंगी।

क्या है वायरल पोस्ट?

न्यूज एजेंसी ANI ने राहुल गांधी और राजम्मा की तस्वीरें ट्वीट की थीं। इस ट्वीट को शेयर करते हुए ट्विटर यूजर Murlikrishna ने लिखा- ‘राजम्मा 62 साल की हैं। राहुल 49 साल के हैं। इसप्रकार, जब उनका जन्म हुआ तो नर्स 13 साल की थीं। यहां भी स्कैम।

क्या है सच?

आपको बता दें कि रिटायर्ड नर्स राजम्मा 72 साल की हैं। हाल ही में जब राहुल गांधी रिटायर्ड नर्स राजम्मा से मिले थे, तब कई मीडिया संस्थानों ने खबर को प्रकाशित किया था। वेबदुनिया ने भी 9 जून 2019 को खबर प्रकाशित थी। उसमें भी राजम्मा की उम्र 72 वर्ष बताई है।

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि रिटायर्ड नर्स राजम्मा की उम्र 72 साल है, न कि 62 साल। इस तरह, जब राहुल गांधी के जन्म के समय वह 23 साल की होंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

हरदा राजपूत छात्रावास विवाद : CM यादव ने लिया कड़ा एक्शन, SP, SDM, SDOP हटाए गए

क्या केवल वजन से किया जा सकता अच्छे स्वास्थ्य का आकलन, जानिए रिसर्च में क्या आया सामने

टार्च की रोशनी में रोगियों का उपचार, घटना का वीडियो हुआ वायरल

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

अगला लेख