Hanuman Chalisa

Fact Check: झूठे दावों के साथ राष्ट्रपति कोविंद की फोटो वायरल, जानिए क्या है सच्चाई

Webdunia
बुधवार, 30 जून 2021 (11:59 IST)
सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वे नतमस्तक नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए कुछ सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि एक दलित होने की वजह से रामनाथ कोविंद ने ऊंची जाति से आने वाले सीएम योगी और आनंदीबेन को झुककर नमन किया।

क्या हो रहा वायरल-

तस्वीर को शेयर करते हुए कई फेसबुक यूजर लिख रहे हैं, “वैसे तो महामहिम के बारे मे बोलना नही चाहिये पर गाँव में दलितो को हमने ठाकुर साहब के सामने ऐसे ही झुककर जाते हुए देखा है, दलित सर्वोच्च पद पर बैठे तो कम से कम पद की मर्यादा तो बनाये रखे।”



क्या है सच्चाई-

वायरल हो रही तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह से गलत है। राष्ट्रपति कोविंद कानपुर देहात स्थित अपने गांव परौंख पहुंचे थे ये तस्वीर तभी की है। राष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल से भी इस तस्वीर को शेयर किया गया था और बताया गया था कि कोविंद कानपुर देहात स्थित अपने गांव परौंख के पास के हेलीपैड पर लैंडिंग के बाद राष्ट्रपति कोविंद भावुक हो गए और उन्होंने अपनी जन्मभूमि की मिट्टी को छूकर नमन किया।


सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

अगला लेख