‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ का वीडियो शेयर कर निशाने पर आए रेल मंत्री पीयूष गोयल.. जानिए क्या है पूरा मामला...

Webdunia
सोमवार, 11 फ़रवरी 2019 (14:59 IST)
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सत्तारूढ़ और विपक्षी पार्टियां एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। जहां विपक्ष मोदी सरकार की नाकामियां गिनाने में जुटी है, वहीं मोदी सरकार अपनी उपलब्धियां गिना रही है। लेकिन अपनी उपलब्धियां दिखाने के चक्कर में कई बार मोदी सरकार के मंत्री और भाजपा नेता फेक तस्वीरों और वीडियो के झांसे में आ जाते हैं और उनकी किरकिरी हो जाती है। इसका सबसे ताजा उदाहरण है..रेल मंत्री पीयूष गोयल।

ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए गोयल ने लिखा- ‘ये एक चिड़िया है, ये एक प्लेन है। मेक इन इंडिया पहल के तहत बनी देश की सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को बिजली की गति से गुजरते देखिए’।

इस वीडियो में ट्रेन एकदम तेज गति से गुजरती दिख रही है। रेल मंत्री का यह ट्वीट लगभग बारह हजार बार रीट्वीट किया गया है और 39 हजार लोगों ने इसे लाइक भी किया है, यहां तक कि भाजपा के महासचिव राम माधव ने भी गोयल के इस ट्वीट को रीट्वीट किया है। लेकिन कई यूजर्स ने इस ट्वीट पर कमेंट किया है कि यह ऑरिजनल वीडियो नहीं है, बल्कि यह एडिटेड/फॉरवर्ड किया गया है।

गोयल के ट्वीट पर अभिषेक जायसवाल नाम के यूजर ने दावा किया कि असली वीडियो उनका है और गोयल द्वारा शेयर किया गया वीडियो फास्ट फॉरवर्ड किया गया है। अभिषेक ने अपने वीडियो का लिंक भी शेयर किया है।

ऑरिजनल वीडियो ‘द रेल मेल’ नाम के यूट्यूब चैनल पर 20 दिसंबर 2018 को अपलोड किया गया था। पीयूष गोयल वाला वीडियो अभिषेक जायसवाल के वीडियो के 26वें सेकंड से शुरू होता है।

इस वीडियो पर अभिषेक जायसवाल के इनिशियल्स AJ ट्रेडमार्क का वाटरमार्क भी है। अगर आप पीयूष गोयल द्वारा शेयर किए गए वीडियो को गौर से देखेंगे तो उस पर भी यह वाटरमार्क दिख जाएगा।

गौरतलब है कि मेक इन इंडिया के तहत बनी देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 फरवरी को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच चलेगी। इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख