shiv chalisa

तो क्या चांद में नजर आए थे शिरडी के साईं बाबा...

Webdunia
बुधवार, 1 अगस्त 2018 (12:52 IST)
सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी लोग सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट भेजने से रुक नहीं रहे हैं। इन फर्जी पोस्ट को बनाने और भेजने वाले लोग बहुत अच्छे से जानते हैं कि धर्म के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाना बड़ा ही आसान है। तभी तो कभी दूध पीते शिवलिंग की कहानी गढ़ी जाती है तो कभी गणेश जी की आकृति के अदरक की। इन फर्जी पोस्ट की लिस्ट में एक नई तस्वीर भी शामिल हो गई है- चांद पर शिरडी के साईं बाबा की तस्वीर!

एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के चिक्कबल्लपुर, बेंगलुरु ग्रामीण और बेंगलुरु के बाहरी इलाकों में रहने वाले लोगों को व्हाट्सऐप पर साईं बाबा की तस्वीर मिली जो चांद के ऊपर फोटोशॉप के जरिये लगाई गई थी। लोग इस फर्जी तस्वीर के झांसे में आ गए और यह तस्वीर तेजी से जंगल में आग की तरह फैल गई। फिर क्या था.. लोग अपने घरों से यह दुर्लभ दैवीय नजारा देखने निकल पड़े। खबर है कि कई लोग तो दूरबीन तक लेकर चल पड़े।

अफवाह यहीं तक नहीं थमी, कुछ लोगों ने यह बात भी फैलानी शुरू कर दी कि केवल ‘आशीर्वाद प्राप्त’ लोग ही चांद पर साईं बाबा के दर्शन कर सकते हैं और जिन्हें दर्शन नहीं मिले वे ‘श्रापित’ हो जाएंगे!

आपको बात दें कि कुछ दिन पहले ही शिरडी के द्वारकामाई मंदिर की एक दीवार पर साईं की आकृति उभरने की खबर भी आई थी। साईं भक्त दीवार पर बाबा की तस्वीर को चमत्कार मान रहे थे। हालांकि, कुछ लोग इस आकृति के पीछे विज्ञान का आसान–सा तर्क बता रहे थे कि रात में बाहर की रोशनी के रिफ्लेक्शन की वजह से साईं की आकृति का अहसास हुआ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने रामदास अठावले और विनोद तावड़े को बनाया उम्मीदवार, जानें पूरी सूची

अगला लेख